Signs Of Snakes In Home: कहीं चुपके से घर में तो नहीं घुस गया सांप? दिखें ये 6 संकेत, तुरंत हो जाएं सतर्क

Signs Of Snakes In Home: मॉनसून में बारिश के कारण सांप अक्सर घरों और बगीचों के आसपास आ सकते हैं. लेकिन इनके छिपे होने के कई संकेत भी दिखते हैं, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. आज हम आपको ऐसे 6 अहम संकेत बताने वाले हैं, जिनसे समय रहते पता चल सकता है कि आपके घर के आसपास सांप मौजूद हो सकता है.

Advertisement
अगर घर में चूहे अचानक गायब होने लगे हैं तो ये सांप होने का संकेत हो सकता है. (Photo: ITG) अगर घर में चूहे अचानक गायब होने लगे हैं तो ये सांप होने का संकेत हो सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:28 PM IST

Signs Of Snakes In Home: बारिश के मौसम में अक्सर सांप जंगलों में बने अपने बिल छोड़कर शहरी इलाकों का रुख करने लगते हैं. दरअसल, बरसात का पानी उनके बिलों में भर जाता है, जिसकी वजह से वो छिपने के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना ढूंढते हैं. इसके साथ ही खाने की तलाश भी उनके रिहायशी इलाकों में आने की वजह बनती है. इसलिए वो आपके घरों, बगीचों, स्टोर रूम और ड्रेनेज के आसपास पहुंच सकते हैं और वहां छिपकर बैठ सकते हैं.

Advertisement

ऐसे में आपके घर या गार्डन भी सांप का ठिकाना बन सकते हैं. सांप घर में ऐसी जगह भी छिपे हो सकते हैं जिनके बारे में आप कभी सोच भी नहीं सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि घर में सांपों की मौजूदगी का पता लगाना नामुमकिन है. दरअसल, अक्सर लोग अनजाने में उन संकेतों को इग्नोर कर देते हैं, जो घर में जहरीले सांपों के छिपे होने के बारे में बताते हैं. ऐसे में अगर कुछ छोटे-छोटे संकेत समय रहते पहचान लिए जाएं, तो किसी बड़े हादसे से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं वे 6 संकेत, जो बता सकते हैं कि आपके घर के आसपास सांप हो सकता है.

1. घर या गार्डन में सांप की उतरी हुई केंचुली मिलना: अगर आपको घर, गार्डन, लकड़ियों के ढेर, पुराने सामान के पीछे या किसी कोने में सांप की उतरी हुई केंचुल दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज न करें. केंचुली ट्रांसपेरेंट होती है, जिसपर सांप की स्किन जैसे निशान होते हैं. 

हालांकि, कई बार पुरानी केंचुली का मतलब सिर्फ इतना होता है कि सांप वहां से गुजर चुका है, लेकिन अगर अलग-अलग जगहों पर बार-बार केंचुली मिलने लगे, तो ये आसपास सांप की मौजूदगी का संकेत हो सकता है.

Advertisement

2. कोनों में अजीब तरह की बीट दिखना: सांप की बीट देखने में चूहे या पक्षियों की बीट जैसी लग सकती है, लेकिन इसमें अक्सर सफेद हिस्सा होता है और कई बार इसके अंदर फर या हड्डियों के छोटे टुकड़े भी दिखाई दे सकते हैं. अगर ऐसी बीट स्टोर रूम, लकड़ियों के पास या दीवार के किनारों में बार-बार दिख रही है, तो सावधान हो जाएं.

3. धूल या गीली मिट्टी पर लहरदार निशान: सांप के पैर नहीं होते हैं, इसलिए वो चलते समय धूल, रेत या गीली मिट्टी पर लहरदार निशान छोड़ सकता है. अगर ऐसे निशान बार-बार दरवाजे के नीचे, ड्रेनेज, दीवार की दरार या स्टोर रूम के आसपास दिखाई दें, तो हो सकता है सांप उसी रास्ते से आपके घर में आ-जा रहा हो.

4. अचानक चूहों का गायब हो जाना: अगर पहले घर में चूहे दिखाई देते थे या उनकी आवाजें आती थीं और अचानक सब कुछ बंद हो जाए, तो ये भी सांप की मौजूदगी का एक संकेत हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सांप चूहों का शिकार करते हैं. हालांकि सिर्फ यही एक संकेत काफी नहीं है, लेकिन अगर इसके साथ दूसरे संकेत भी दिखाई दें, तो सावधान रहना चाहिए.

5. बंद जगहों से लगातार अजीब सी बदबू आना: अगर आपके घर के किसी हिस्से से लगातार अजीब सी बदबू आ रही है, तो ये सांप की मौजूदगी का संकेत हो सकता है. दरअसल, कुछ सांप अपने पीछे हल्की तेज और कस्तूरी जैसी बदबू छोड़ सकते हैं. अगर स्टोर रूम, सीढ़ियों के नीचे, अटारी या किसी बंद जगह से बार-बार अजीब बदबू आ रही है और सफाई के बाद भी खत्म नहीं हो रही, तो उस जगह की सावधानी से टेस्ट करानी चाहिए.

Advertisement

6. फुफकारने की आवाज या नए बने बिल: अगर घर के आसपास, बरामदे, लकड़ियों के ढेर, ड्रेनेज या नींव के पास से फुफकारने की आवाज आए या मिट्टी में नया बिल या खुदाई जैसे निशान दिखाई दें, तो इन्हें बिल्कुल भी हल्के में न लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »