बदलते मौसम, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के कारण चेहरे की चमक खो जाना और दाग-धब्बे होना एक आम समस्या बन गई है. इस खोई हुई रंगत को वापस पाने के लिए अक्सर लोग महंगे फेशियल और स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में मौजूद 10 रुपये की फिटकरी महंगे फेशियल से भी बेहतर काम कर सकती है.
फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक और स्किन-टाइटनिग गुण पाए जाते हैं जो चेहरे के जिद्दी दाग-धब्बों, मुहासों और झुर्रियों को दूर करने में बेहद असरदार हैं. यह त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल कर उसे गहराई से साफ करती है जिससे चेहरे पर एक प्राकृतिक और गुलाबी निखार लौट आता है. यहां हम आपको फिटकरी को इस्तेमाल करने का तरीका आपको बता रहे हैं.
लगाने का तरीका
सामग्री: एक छोटा टुकड़ा फिटकरी और थोड़ा सा गुलाब जल या साफ पानी.
लगाने का तरीका:
सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धोकर सुखा लें. अब फिटकरी के टुकड़े को गुलाब जल या नॉर्मल पानी में डुबोएं. इसके बाद, इस गीले टुकड़े को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन (गोलाकार) में 2 से 3 मिनट के लिए रगड़ें. ध्यान रखें कि इसे आंखों के आस-पास के संवेदनशील हिस्से पर न लगाएं और ज्यादा जोर से न रगड़ें.
धोना और मॉइस्चराइज करना:
लगाने के बाद इसे चेहरे पर 5 मिनट के लिए सूखने दें. जब यह सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें. फिटकरी लगाने से त्वचा थोड़ी ड्राई हो सकती है, इसलिए चेहरा धोने के तुरंत बाद कोई अच्छा मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल जरूर लगाएं. बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में 1 या 2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क