Homemade Face Scrub: किचन में रखी इन 3 चीजों से बनाएं फेस स्क्रब, चेहरे पर आएगा पार्लर जैसा ग्लो!

Homemade Face Scrub: आज हम आपको किचन में मौजूद कुछ आसान चीजों से नेचुरल फेस स्क्रब बनाने के तरीके बताएंगे. ये होममेड फेस स्क्रब चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाकर चेहरे पर नेचुरली ग्लो लाने में मदद करता है.

Advertisement
किचन में रखी इन चीजों से बनाएं होममेड फेस स्क्रब (Photo-ITG) किचन में रखी इन चीजों से बनाएं होममेड फेस स्क्रब (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:59 AM IST

Homemade Face Scrub: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लो करें और वह खूबसूरत दिखे. लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण और रोजमर्रा की भागदौड़ का असर सबसे पहले चेहरे पर नजर आता है. इसकी वजह से चेहरे पर डेड स्किन सेल्स जमा होने लगती हैं, जिससे चेहरा डल और बेजान दिखने लगता है. 

ऐसे में हफ्ते में एक या दो बार चेहरे को एक्सफोलिएट यानी स्क्रब करना जरूरी होता है. इससे डेड स्किन हटती है, त्वचा गहराई से साफ होती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है. वैसे तो मार्केट में कई तरह के फेस स्क्रब आसानी से मिल जाते हैं लेकिन आप घर पर भी किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से नेचुरल फेस स्क्रब तैयार कर सकते हैं. ये स्क्रब बिना किसी साइड इफेक्ट के ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद करेगा. 

Advertisement

दही, हल्दी और बेसन का स्क्रब
ऑयली और पिंपल्स वाली स्किन के लिए दही, हल्दी और बेसन का स्क्रब फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए 1 चम्मच दही, 1 चम्मच बेसन और 2 चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और 5-10 मिनट बाद धो लें. यह स्क्रब पिंपल्स कम करने और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.

केला, शहद और कॉफी से बनाएं फेस स्क्रब
अगर आपकी स्किन रूखी और बेजान लगती है, तो केला, शहद और कॉफी का स्क्रब अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके लिए 1 पका हुआ केला, 2 चम्मच कॉफी और 1 चम्मच शहद लें. केले को अच्छी तरह मैश करें और उसमें कॉफी व शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इसे चेहरे पर हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक मसाज करें और 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. इससे स्किन सॉफ्ट और फ्रेश महसूस होती है.

Advertisement

ओट्स और दही का फेस स्क्रब
अगर आप हल्का और सौम्य स्क्रब चाहते हैं तो ओट्स और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. 2 चम्मच ओट्स में 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर हल्के हाथों से कुछ मिनट तक मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. यह स्क्रब स्किन को हाइड्रेट रखने और डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद करता है.

स्क्रब करते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • स्क्रब लगाने से पहले चेहरे को हल्के फेसवॉश से अच्छी तरह साफ कर लें.
  • स्क्रब हमेशा हल्के हाथों से करें. ज्यादा रगड़ने से चेहरे पर जलन या लालपन हो सकता है.
  • किसी भी नए घरेलू नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
  • हफ्ते में 1 से 2 बार एक्सफोलिएशन करना काफी होता है. रोजाना स्क्रब करने से बचें.
  • स्क्रब करने के बाद मॉइश्चराइज़र जरूर लगाएं, ताकि चेहरे की नमी बनी रहे.
  • अगर चेहरे पर ज्यादा मुंहासे, कट, घाव या जलन हो तो स्क्रब करने से बचें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »