How To Dye Hair Without Color: आजकल छोटी-छोटी उम्र में ही बाल सफेद होने लगे हैं. ज्यादातर लोग बाल सफेद होने की समस्या से परेशान हैं. बालों को काला करने के लिए लोग अक्सर महंगी से महंगी डाई लगवाते हैं. लेकिन लगातार केमिकल वाली डाई के इस्तेमाल से बाल रूखे और बेजान भी हो जाते हैं. ऐसे में बालों को काला करने के लिए बहुत से लोग देसी तरीके अपनाना पसंद करते हैं. इनमें सबसे अच्छा और बढ़िया तरीका हरी महंदी लगाना होता है.
हालांकि, महंदी लगाने के बाद बालों का रंग काला होने के बजाय लाल-नारंगी जैसा हो जाता है और सफेद बाल भी पूरी तरह नहीं छिपते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो एक आसान घरेलू तरीका आपकी मदद कर सकता है. आज हम आपको एक ऐसी चीज बताने वाले हैं, जिसे मेहंदी के पेस्ट में मिलाकर लगाने से बालों पर रंग अच्छे से चढ़ता है और गाढ़ा काला आ सकता है. चलिए जानते हैं क्या है वो चीज जिसे मेहंदी में मिलाने से आपके सफेद बालों को पार्लर जैसा काला रंग मिल सकता है.
मेहंदी के पेस्ट में मिलाएं लाल गुड़हल का फूल
गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए पिछले काफी दशकों से किया जा रहा है. इसमें ऐसे कई नेचुरल तत्व पाए जाते हैं जो बालों को पोषण देने में मदद कर सकते हैं. जब इसे मेहंदी के साथ मिलाया जाता है, तो कई लोगों का मानना है कि इससे मेहंदी का रंग थोड़ा गहरा दिखाई देता है और बालों में अच्छी चमक आती है.
ऐसे तैयार करें मेहंदी और गुड़हल का पेस्ट
इस नुस्खे के लिए आपको चाहिए:
बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले गुड़हल के फूलों को थोड़े से पानी के साथ पीस लें. अब इस पेस्ट को मेहंदी में मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. जरूरत के अनुसार थोड़ा और पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे ढककर 6 से 8 घंटे या रातभर के लिए छोड़ दें, ताकि मेहंदी अच्छी तरह सेट हो जाए.
बालों में कैसे लगाएं?
मेहंदी लगाने से पहले बाल साफ और सूखे होने चाहिए. अगर बालों में ज्यादा तेल लगा है, तो पहले शैंपू कर लें. क्योंकि तेल लगे होने की वजह से मेहंदी का रंग बालों में नहीं चढ़ता है. अब जड़ों से लेकर सिरों तक मेहंदी का पेस्ट अच्छी तरह लगाएं. करीब 2 से 3 घंटे बाद सादे पानी से बाल धो लें. अगले दिन शैंपू करें. ऐसा करने से रंग बेहतर तरीके से सेट होने में मदद मिल सकती है.
इस तरीके से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपको किसी भी नेचुरल चीज से एलर्जी है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. ये नुस्खा हर किसी के बालों पर अलग-अलग रिजल्ट देता है. अगर बाल पूरी तरह सफेद हैं या लंबे समय तक गहरा काला रंग चाहिए, तो केवल मेहंदी और गुड़हल से वैसा रिजल्ट मिलना जरूरी नहीं है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क