How to Clean Glasses Properly: नंबर वाला पुराना चश्मा चमकेगा एकदम नए जैसा! बिना खरोंचे के इस तरीके से करें साफ

कैसे बिना किसी महंगे स्प्रे के, सिर्फ घर में मौजूद डिश सोप और सही क्लीनिंग टिप्स से अपने चश्मे को स्क्रैच-फ्री रखें. एक्सपर्ट्स की इन सलाहों को अपनाकर आप अपने चश्मे को नए जैसा चमका सकते हैं और अपनी आंखों की विजिबिलिटी को एकदम क्लियर रख सकते हैं.

Advertisement
चश्मा साफ करते समय अक्सर महंगे लैंस पर स्क्रैच आ जाते हैं. (Photo: AI Generated) चश्मा साफ करते समय अक्सर महंगे लैंस पर स्क्रैच आ जाते हैं. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST

How to Clean Glasses Properly: क्या आपका चश्मा भी जल्दी गंदा हो जाता है और आप उसे अपनी शर्ट या किसी भी रफ कपड़े से साफ कर लेते हैं? अगर ऐसा है, तो आप अपने चश्मे को धीरे-धीरे खराब कर रहे हैं. लेंस पर पड़ने वाली बारीक स्क्रैच इसी वजह से आती हैं और फिर चश्मे से साफ दिखना बंद हो जाता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका चश्मा सालों-साल नया जैसा चमकता रहे तो आपको बस इसे क्लीन करने के सही तरीके पता होने चाहिए. तो आइए आज हम आपको घर पर ही फ्री में प्रोफेशनल्स की तरह लैंस साफ करने का तरीका बताते हैं.

Advertisement

डीप क्लीनिंग के लिए सही तरीका

चश्मा साफ करना रॉकेट साइंस नहीं है, बस आपको सही चीजों का यूज करना आना चाहिए. चश्मा साफ करने का सबसे बेस्ट सॉल्यूशन है माइल्ड डिश सोप और गुनगुना पानी. इसके लिए आप सबसे पहले अपने हाथों को अच्छे से वॉश कर लें ताकि उंगलियों पर लगा ऑयल या डस्ट लेंस पर न जाए. अब चश्मे को हल्के गुनगुने पानी के नीचे रखें. याद रखें कि पानी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए नहीं तो लेंस की कोटिंग डैमेज हो सकती है.

अब एक बूंद डिश सोप अपने हाथों पर लेकर लेंस, फ्रेम और नोज पैड्स को हल्के हाथों से घिसें करें. फिर इसके बाद साफ पानी से धोकर किसी साफ माइक्रोफाइबर क्लॉथ से पोंछ लें. पेपर टॉवल या शर्ट का फैब्रिक बहुत रफ होता है जो लेंस पर माइक्रो-स्क्रैच बना देता है इसलिए हमेशा माइक्रोफाइबर क्लॉथ ही यूज करें.

Advertisement

इन गलतियों से बचें

बहुत से लोग जल्दबाजी में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो चश्मे के लिए नुकसानदायक होती हैं. घर के कांच साफ करने वाले स्प्रे या किसी भी केमिकल वाले क्लीनर को चश्मे पर बिल्कुल यूज न करें. इनमें अमोनिया होता है जो लेंस की एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग को पूरी तरह से हटा सकता है. इसके अलावा लेंस को भाप देकर (मुंह से हवा छोड़कर) पोंछने की आदत भी बदल लें क्योंकि इसमें बैक्टीरिया और नमी होती है जो लेंस की फिनिश को खराब करती है.

एक्सपर्ट्स टिप:

यदि आप बाहर हैं और पानी अवेलेबल नहीं है तो बेहतर है कि आप साथ में लेंस क्लीनिंग वाइप्स रखें. लेकिन घर पर तो साबुन और पानी वाला तरीका ही सबसे बेस्ट और सेफ है. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो न सिर्फ आपके चश्मे की लाइफ बढ़ेगी बल्कि आपको विजन भी एकदम क्लियर मिलेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »