घरों में रोजाना दूध उबाला जाता है. लेकिन अगर दूध उबालने में जरा-सी लापरवाही की जाए तो वो पूरी रसोई का काम बढ़ा सकती है. कई बार ऐसा होता है कि दूध गैस पर चढ़ाकर लोग फोन देखने लगते हैं, किसी और काम में बिजी हो जाते हैं या फिर कुछ मिनट के लिए रसोई से बाहर निकल जाते हैं. इतने में दूध उफनकर बाहर आ जाता है और भगोने की तली में जलकर चिपक जाता है. इसके बाद बर्तन के नीचे मोटी काली परत जम जाती है, जिसे साफ करना बहुत बड़ा चैलेंज बन जाता है.
कई बार लोग जले हुए भगोने को चमकाने के लिए घंटों तक रगड़ते रहते हैं, फिर भी वो जिद्दी दाग पूरी तरह नहीं निकलते. इतना ही नहीं, ज्यादा रगड़ने से बर्तन की चमक भी फीकी पड़ सकती है. अगर आपके घर में भी दूध जलने के बाद बर्तन साफ करना सिरदर्द बन जाता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज कुछ घरेलू चीजों की मदद से जले हुए भगोने को बिना ज्यादा घंटों रगड़े और बिना महंगे क्लीनर के फिर से चमका सकते हैं.
दूध का जला बर्तन साफ करने के लिए क्या-क्या चाहिए?
कैसे करें चुटकियों में साफ?
1. दूध का जला हुआ बर्तन साफ करने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी गर्म कर लें. अब इस गर्म पानी में सिरका, बेकिंग सोडा और नींबू के छिलके डाल दें. इसके बाद जले हुए भगोने को सिरका, बेकिंग सोडा और नींबू वाले पानी में रख दें.
2. पानी में रखने पर इस बात की कोशिश करें कि इस घोल में जला हुआ बर्तन पूरी तरह से अच्छे से डूब जाए. इसे कुछ समय के लिए ऐसे ही भीगा हुआ छोड़ दें.
3. आप देखेंगे कि कुछ समय बाद कि दूध का जला हुआ जो काली परत घिसने पर भी साफ नहीं हो रही थी, वो सॉफ्ट पड़ने लगेगी और गंदगी धीरे-धीरे छूटने लगेगी.
4. बीच-बीच में इसी मिश्रण को भगोने के ऊपर डालते रहें. करीब 1 से 2 घंटे बाद जिद्दी कालापन काफी हद तक निकल जाएगा.
5. जब गंदगी पूरी तरह से सॉफ्ट हो जाए तो भगोने को नॉर्मल पानी से धो लें. जरूरत पड़े तो हल्के स्क्रबर से एक बार साफ कर लें. इसके बाद बर्तन पहले की तरह चमकने लगेगा.
टिप: अगर दूध की जली हुई परत बहुत ज्यादा मोटी है, तो भगोने को घोल में थोड़ा ज्यादा समय के लिए छोड़ सकते हैं. इससे सफाई और आसान हो जाएगी.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क