How To Clean Burnt Kadhai: कुछ लोगों को पूड़ी-पकौड़ी और फ्राई जैसी चीजें खाना बहुत पसंद होता है. ऐसे में घर पर ज्यादातर समय कड़ाही चढ़ी रहती है. समय के साथ तेल और गर्मी के कारण कड़ाही का नीचे वाला हिस्सा जलने लगता है और उसमें गंदगी जमने लगती है. इसकी वजह से कड़ाही काली पड़ने लगती है. इसका कालापन धीरे-धीरे और गाढ़ा होता जाता है, जिसे साफ करना अक्सर बड़ा सिरदर्द बन जाता है.
कई बार लोग कड़ाही को इतनी जोर-जोर से रगड़ते हैं कि उनके हाथ तक दर्द करने लगते हैं, लेकिन इसके बाद भी उसका कालापन पूरी तरह साफ नहीं होता. अगर आपके घर में भी ऐसी ही काली कड़ाही है और आपकी लाख कोशिशों के बाद भी वो साफ नहीं हो पाती है, तो परेशान ना हों. अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. एक आसान घरेलू उपाय की मदद से आप अपनी जलकर काली पड़ चुकी कड़ाही को फिर से नए जैसा चमका सकते हैं. ये तरीका बहुत ही आसान है और आप इसे घर पर बिना ज्यादा मेहनत के आजमा सकते हैं.
जब आप पूड़ी, पकौड़े या कुछ भी तलते हैं, तो तेल बहुत गरम हो जाता है. इसी गरम तेल और लगातार इस्तेमाल की वजह से कड़ाही का तला जले हुए तेल और खाने के कणों से काला पड़ जाता है. कुछ कड़ाही तो इतनी जल्दी काले पड़ जाते हैं कि खूब रगड़ने के बाद भी उन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है.
ये तरीका सिर्फ कड़ाही ही नहीं, बल्कि काले पड़ चुके पैन और कुकर के लिए भी काम करता है. इसके लिए सबसे पहले
1. जले हिस्से पर नमक छिड़कें: सबसे पहले कड़ाही के जले हुए हिस्से पर हल्का-हल्का नमक छिड़कें. नमक जले हुए तेल और गंदगी को ढीला करने में मदद करता है.
2. ऊपर से बेकिंग पाउडर डालें: अब नमक के ऊपर थोड़ी मात्रा में बेकिंग पाउडर छिड़क दें. ये नमक के साथ मिलकर गंदगी को और आसानी से हटाता है.
3. साबुन और लिक्विड डालें: अब कड़ाही में थोड़ा डिटर्जेंट साबुन या लिक्विड डालें. ये मिक्स जले हुए तेल और दाग को सॉफ्ट कर देगा.
4. फैलाएं और टिशू पेपर लगाएं: इस मिक्स को कड़ाही के हर हिस्से में अच्छे से फैलाएं. अब इसके ऊपर टिशू पेपर डालें और जहां-जहां कड़ाही जली हुई है वहां धीरे-धीरे स्क्रब करें.
5. 5 मिनट में चमक जाएगी: लगभग 5 मिनट के बाद आप देखेंगे कि कड़ाही का काला हिस्सा साफ हो गया है और ये फिर से नई जैसी चमकने लगी है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क