Halloween 2026: न महंगा मेकअप, न नए कपड़े... अलमारी में रखी पुरानी चीजों से बनाएं डरावना लुक, काम आएंगी ये ट्रिक्स

हैलोवीन पार्टी में जाने के लिए नए कपड़े या महंगा कॉस्ट्यूम खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में रखी पुरानी कुर्ती, काला टॉप, सफेद दुपट्टा, काजल और लिपस्टिक से सिर्फ 5 मिनट में डरावना लुक तैयार कर सकती हैं. जानिए 5 आसान DIY हैक्स, जो आपका खर्च भी बचाएंगे.

Advertisement
पुराने कपड़ों से आप डरावना लुक बना सकते हैं. (PHOTO:ITG) पुराने कपड़ों से आप डरावना लुक बना सकते हैं. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

Halloween Party Look Ideas: हैलोवीन हर साल 31 अक्टूबर को दुनियाभर में मनाया जाता है. विदेशों में इस त्योहार की तैयारियां कई महीने पहले से शुरू हो जाती हैं. लोग डरावने कपड़े पहनते हैं, घरों को भूतिया अंदाज में सजाते हैं और हैलोवीन पार्टी करते हैं. अब भारत में भी इसका क्रेज धीरे-धीरे बढ़ रहा है. बड़े शहरों में लोग हैलोवीन पार्टी करने लगे हैं.

Advertisement

अगर आप भी इस बार हैलोवीन सेलिब्रेट करने का सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपको महंगे कपड़े या खास कॉस्ट्यूम खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद चीजों से ही कुछ आसान DIY हैक्स अपनाकर आप मिनटों में डरावना और मजेदार लुक पा सकते हैं. आइए 5 आसान DIY हैक्स के बारे में जानते हैं, जिनकी मदद से आप हैलोवीन पार्टी के लिए फ्री में ही सबसे डरावना लुक क्रिएक्ट कर सकते हैं. 

काले कपड़ों से बनें डरावने वैम्पायर

अगर आपके पास काली शर्ट, टॉप या कुर्ती है, तो उसे हैलोवीन लुक के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ काली पैंट या स्कर्ट पहनें. अब चेहरे पर हल्का फाउंडेशन लगाकर आंखों के नीचे काले काजल या आईशैडो से डार्क इफेक्ट बनाएं. लाल लिपस्टिक लगाएं और होंठों के किनारे से थोड़ा सा लाल रंग नीचे की तरफ लगाकर नकली खून जैसा लुक दें. बस आपका वैम्पायर लुक तैयार है.

Advertisement

सफेद दुपट्टे से बनाएं भूत वाला लुक

ऑल टाइम फेवरेट हैलोवीन लुक आप इस पार्टी में भूत बनकर जा सकते हैं और इसके लिए घर में रखा सफेद दुपट्टा या पुरानी सफेद चादर आपके काम आ सकती है. इसे कंधों पर इस तरह लपेटें कि थोड़ा ढीला और भूतिया लुक आए. इसके साथ आंखों के आसपास काला मेकअप करें. अगर सफेद कुर्ती या सलवार है, तो उसे भी पहन सकते हैं. चांदर के ऊपर काला चश्मा भी लगा सकते हैं, यह लुक बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी और किसी नए कॉस्ट्यूम की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

काजल से बनाएं डरावना जॉम्बी मेकअप

जॉम्बी लुक के लिए आपको महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है. अपने रोजाना इस्तेमाल होने वाले काजल, आईलाइनर और लिपस्टिक से यह लुक तैयार कर सकती हैं. आंखों के नीचे काजल और डार्क आईशैडो लगाकर थका हुआ और डरावना इफेक्ट दें. गालों पर हल्का डार्क शेड लगाएं और होंठों पर डार्क लिपस्टिक लगाएं. इसके साथ पुराने या ढीले कपड़े पहनकर लुक पूरा करें. 

पुरानी शर्ट से बनाएं मम्मी वाला लुक

अगर आपके पास कोई पुरानी सफेद शर्ट या सफेद कपड़ा है, तो उससे मम्मी वाला लुक तैयार कर सकती हैं. कपड़े की लंबी पट्टियां काटकर उन्हें हाथों और कपड़ों के ऊपर ढीले तरीके से लपेटें. चेहरे को पूरी तरह न ढकें, ताकि आपको देखने और सांस लेने में परेशानी न हो. आंखों के आसपास हल्का काला मेकअप करें. इस तरह बिना पैसे खर्च किए आपका मम्मी कॉस्ट्यूम तैयार हो जाएगा.

Advertisement

लाल लिपस्टिक से बनाएं ब्लडी लुक

अगर आपके पास तैयार होने के लिए बिल्कुल कम समय है, तो यह ट्रिक आपके काम आएगी. कोई भी काला या डार्क कलर का आउटफिट पहन लें. अब लाल लिपस्टिक को होंठों के किनारों पर थोड़ा फैलाकर नकली खून जैसा इफेक्ट बनाएं. आंखों के आसपास काजल लगाकर मेकअप को थोड़ा स्मज करें. बालों को खुला और बिखरा हुआ रखें. आपका डरावना हैलोवीन लुक तैयार है.

इन छोटी बातों का रखें ध्यान

  1. हैलोवीन लुक के लिए नए कपड़े खरीदने के बजाय अलमारी में मौजूद पुराने कपड़ों का इस्तेमाल करें.
  2. नकली खून बनाने के लिए त्वचा पर सुरक्षित कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स ही लगाएं.
  3. आंखों के अंदर या बहुत पास किसी भी तरह का कलर या लिपस्टिक न लगाएं.
  4. कपड़ों पर असली खून, केमिकल या ऐसी चीजें इस्तेमाल न करें जिनसे स्किन को नुकसान हो.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »