Gen Z Popular Slangs: बच्चों की बातें समझ नहीं आतीं? जानिए Gen Z के 10 पॉपुलर स्लैंग

आज के बच्चे बातचीत में कुक्ड, रिज, डेलूलू और नो कैप जैसे शब्द खूब इस्तेमाल करते हैं. सोशल मीडिया से आए इन शब्दों का मतलब हर माता-पिता को समझ आए, ये जरूरी नहीं. ऐसे में जेन जी की इस नई भाषा को समझने के लिए जानिए 10 पॉपुलर स्लैंग और उनके आसान हिंदी मतलब, ताकि बच्चों की बातें सुनकर आपको हर बार गूगल न करना पड़े.

Advertisement
पेरेंट्स कैसे समझे जेन जी स्लैंग का मतलब? पेरेंट्स कैसे समझे जेन जी स्लैंग का मतलब?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

'पापा, आज के एग्जाम में तो 'आय गॉट कुक्ड', या 'मम्मी, आपकी पुरानी फोटो में बहुत मेन कैरेक्टर एनर्जी है'. अगर आपके घर में भी 15 से 24 साल के बच्चे हैं और उनकी ऐसी बातें सुनकर आपका सिर चकरा जाता है, तो आप अकेले नहीं हैं.

वर्ष 1997 से 2012 के बीच जन्मे जेन जी युवा बातचीत में इंग्लिश के नए स्लैंग और छोटे रूप इस्तेमाल कर रहे हैं. ये कोई गाली या गलत शब्द नहीं हैं, बल्कि इंटरनेट और सोशल मीडिया से निकली उनकी अपनी कोड लैंग्वेज है.

Advertisement

इंस्टाग्राम रील्स के दौर में बच्चों की बातें समझने के लिए कुक्ड, रिज, डेलूलू, नो कैप, ओरा पॉइंट्स, घोस्टिंग, मेन कैरेक्टर एनर्जी, सस, फ्लेक्स और बेट जैसे 10 शब्दों का मतलब जानना जरूरी है.

1. कुक्ड- यानी बुरी तरह फंस जाना. अगर आपका बच्चा कहे कि 'आय एम कुक्ड', तो इसका मतलब खाना पकाने से नहीं है. इसका सीधा मतलब है कि वो किसी बड़ी मुसीबत में है, उसका काम खराब हो गया है या उससे कोई गलती हो गई है.

2. रिज- यानी पर्सनैलिटी का जादू. ये शब्द करिश्मा, यानी आकर्षण, से बना है. अगर कोई बच्चा किसी दोस्त के लिए कहे कि 'उसमें बहुत रिज है', तो इसका मतलब है कि वो इंसान अपनी बातों और व्यवहार से दूसरों को बहुत जल्दी प्रभावित कर लेता है.

3. डेलुलु- यानी मुगालते या भ्रम में रहना. यह डेल्युजनल शब्द का छोटा रूप है. जब कोई ऐसी उम्मीद लगा लेता है जिसका सच होना मुश्किल हो, तो दोस्त उसे कहते हैं, 'तू बिल्कुल डेलूलू है'. यानी वो हवा में महल बना रहा है.

Advertisement

4. नो कैप- यानी सच में या बिना झूठ के. पुराने समय में जिसे 'कसम से' या 'सच में' कहते थे, उसे आज के युवा 'नो कैप' बोलते हैं. अगर वे कहें, 'यह पिज्जा बहुत टेस्टी था, नो कैप', तो समझें कि वे पूरी ईमानदारी से सच बोल रहे हैं.

5. ऑरा पॉइंट्स- यानी इज्जत या स्वैग का ग्राफ. यह युवाओं का एक काल्पनिक गेम है. जब कोई बच्चा बहुत समझदारी वाला या कूल काम करता है, तो उसके '+1000 ऑरा पॉइंट्स' जुड़ जाते हैं. जब कोई बेवकूफी करता है, तो उसके ओरा पॉइंट्स माइनस हो जाते हैं.

6. घोस्टिंग- यानी बिना बताए बातचीत बंद कर देना. अगर बच्चा कहे कि उसके दोस्त ने उसे 'घोस्ट' कर दिया, तो इसका मतलब है कि उस दोस्त ने बिना कोई कारण बताए अचानक फोन उठाना और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया है.

7. मेन कैरेक्टर एनर्जी- यानी खुद को हीरो समझना. जब कोई इंसान किसी पार्टी या कार्यक्रम में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ रहता है, जैसे वही उस जगह का मेन हीरो या हीरोइन हो, तो उसे 'मेन कैरेक्टर एनर्जी' कहते हैं.

यह भी पढ़ें: "महंगे स्नीकर्स का सस्ता जुगाड़, Gen Z क्यों खरीद रही है फर्स्ट-कॉपी जूते?

8. सस- यानी शक होना, यह सस्पिशियस का छोटा रूप है. अगर किसी बात या व्यक्ति पर थोड़ा भी शक हो, तो बच्चे तुरंत कहते हैं, 'ये मामला थोड़ा सस लग रहा है'.

Advertisement

9. फ्लेक्स- यानी दिखावा करना, अपनी नई घड़ी, फोन या किसी उपलब्धि का सोशल मीडिया पर दिखावा करने को आज के युवा 'फ्लेक्स करना' कहते हैं.

10. बेट- यानी शर्त लगाना या पक्का, अगर आप बच्चे से कहें कि 'शाम को बाहर खाने चलेंगे' और वह जवाब में सिर्फ 'बेट' बोले, तो इसका मतलब है, 'डन, पक्का चलेंगे'.

इन 10 शब्दों का मतलब जानने के बाद बच्चों की बातचीत बाउंसर की तरह सिर के ऊपर से नहीं निकलेगी. यह आसान डिक्शनरी माता-पिता को बच्चों की कोड लैंग्वेज समझने और उनकी बातें आसानी से जानने में हेल्प कर सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »