30 की उम्र में पछताना नहीं चाहते? 20s में ही Gen Z अपनाएं ये 5 आदतें

20 की उम्र में बनाई गई आदतें आगे की लाइफ को बेहतर बनाने में हेल्प कर सकती हैं. जेन जी को इस दौर में पैसे बचाने, नई स्किल सीखने, हेल्थ का ध्यान रखने, सोशल मीडिया से ब्रेक लेने और अपनी गलतियों से सीखने की आदत डालनी चाहिए. जानिए ये पांच आदतें फ्यूचर को बेहतर बनाने में कैसे काम आ सकती हैं.

Advertisement
बेहतर फ्यूचर के लिए क्या है जेन जी का फॉर्मूले बेहतर फ्यूचर के लिए क्या है जेन जी का फॉर्मूले

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

20 की उम्र लाइफ का वो फेज़ है, जब पढ़ाई, करियर, पैसे और रिश्तों को लेकर कई बड़े फैसले लिए जाते हैं. इस टाइम बनाई गई आदतें आगे की लाइफ को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं. जरूरी नहीं कि इस उम्र में हर चीज का जवाब मिल जाए, लेकिन कुछ छोटी आदतें अपनाकर फ्यूचर की तैयारी जरूर की जा सकती है. आइए जानते हैं ऐसी 5 आदतें, जिन्हें जेन जी को अपनी 20s में अपनाना चाहिए.

Advertisement

1. पैसे बचाने की आदत डालें

पहली नौकरी मिलते ही पूरी सैलरी खर्च करने के बजाय हर महीने कुछ पैसे बचाने की कोशिश करें. अमेरिका की कन्ज्यूमर फाइनेंशियल प्रोटेक्शन ब्यूरो (CFPB) के मुताबिक, कम उम्र में बजट बनाने, पैसे बचाने और सोच-समझकर खर्च करने की आदत बेहतर फाइनेंशिल फैसले लेने में हेल्प कर सकती है. इसलिए अपनी कमाई और खर्च का हिसाब रखें और धीरे-धीरे इमरजेंसी फंड तैयार करें.

2. हर साल कुछ नया सीखें

सिर्फ डिग्री हासिल करना काफी नहीं है. अपने काम से जुड़ी नई स्किल सीखें, कम्युनिकेशन बेहतर करें और डिजिटल टूल्स की जानकारी बढ़ाएं. अमेरिकन साइकोलॉजिकल असोसिएशन (APA) के मुताबिक, दूसरों के साथ मिलकर काम करना, अपनी बात साफ तरीके से रखना और नई सिच्युएशन्स के हिसाब से खुद को बदलना नौकरी में काम आने वाली जरूरी स्किल्स हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: "Gen Z Office Culture: ऑफिस में मिलेनियल्स की वो आदतें Gen Z को कर सकती हैं परेशान, समझिए कैसे?

3. हेल्थ को नजरअंदाज न करें

करियर बनाने की भागदौड़ में अपनी हेल्थ को पीछे न छोड़ें. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, 18 से 64 साल के अडल्ट्स को हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की नॉर्मल फिजीकल एक्टिविटी करनी चाहिए. रोज टहलना, एक्सरसाइज करना और बैलेंस खाना खाने जैसी आदतें अपनाना. इसके साथ ही इनफ नींद लेने की कोशिश करें.

4. सोशल मीडिया से थोड़ा ब्रेक लें

दूसरों की जिंदगी देखकर अपनी तुलना करना बंद करें. प्यू सर्च सेंटर की अप्रैल 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के करीब पांच में से एक टीनेजर ने कहा कि सोशल मीडिया उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डालता है. ये आंकड़ा भारतीय टीन्स पर सीधे लागू नहीं किया जा सकता, लेकिन इससे सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर ध्यान देने की जरूरत समझ आती है. दिन में कुछ वक्त फोन से दूर रहें और अपनी लाइफ की तुलना दूसरों की ऑनलाइन फोटोज से न करें.

5. अपनी बात कहना सीखें

चाहे ऑफिस हो या पर्सनल लाइफ जिंदगी, अपनी बात साफ तरीके से रखना जरूरी है. APA के अनुसार, दूसरों की बात ध्यान से सुनना, अपनी बात समझाना और मिलकर काम करना नौकरी में काम आने वाली जरूरी स्किल्स हैं. इसलिए जरूरत पड़ने पर सवाल पूछें, हेल्प मांगें और अपने डिनायल को भी शांति के साथ से जाहिर करें.

Advertisement

आखिर में, 20 की उम्र में आपको अपनी पूरी लाइफ की प्लानिंग करने या हर मामले में परफेक्ट होने की जरूरत नहीं है. जरूरी है कि आप अपने पैसों, हेल्थ, करियर और फैसलों को लेकर धीरे-धीरे जिम्मेदार बनें. दूसरों से अपनी कम्पैरिजन करने के बजाय अपनी जरूरतों और टारगेट को समझें. याद रखें, बेहतर फ्यूचर एक दिन में नहीं बनता, बल्कि आज अपनाई गई छोटी-छोटी अच्छी आदतों से उसकी शुरुआत होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »