Wedding Cards Reuse: शादी के कार्ड्स को न फेंकें, पैसे भी बचेंगे और घर भी चमकेगा, जानें रीयूज के स्मार्ट तरीके

घर में पड़े पुराने शादी के कार्ड्स को अब बेकार समझकर फेंकने की जरूरत नहीं है. इन खूबसूरत कार्ड्स से आप गिफ्ट टैग, बुकमार्क, ग्रीटिंग कार्ड, वॉल डेकोरेशन और कई शानदार DIY चीजें बना सकते हैं. जानिए आसान और मजेदार तरीके, जिनकी मदद से पुराने वेडिंग कार्ड्स को फिर से उपयोगी बनाया जा सकता है.

Advertisement
शादी के कार्डस दोबारा इस्तेमाल किए जा सकते हैं. (PHOTO:AI) शादी के कार्डस दोबारा इस्तेमाल किए जा सकते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

Wedding Cards Reuse: हर भारतीय घर में शादी का सीजन खत्म होने के बाद एक चीज जरूर देखने को मिलती है, रंग-बिरंगे वेडिंग कार्ड्स का ढेर. कुछ कार्ड इतने खूबसूरत होते हैं कि उन्हें फेंकने का बिल्कुल मन ही नहीं करता, लेकिन समय के साथ वे अलमारी या दराज में जगह घेरने लगते हैं. मोटे कागज, अट्रैक्टिव प्रिंट, गोल्डन बॉर्डर और शानदार डिजाइन वाले ये कार्ड सिर्फ वेडिंग कार्डस नहीं, बल्कि यादों का हिस्सा भी होते हैं.

Advertisement

ऐसे में इन्हें कूड़ेदान में डालने के बजाय अगर थोड़ा-सा क्रिएटिव सोचा जाए, तो यही पुराने कार्ड कई नई चीजों में बदले जा सकते हैं. आजकल रीयूज और अपसाइक्लिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. लोग बेकार समझी जाने वाली चीजों से नई चीजें बना रहे हैं. शादी के कार्ड से न केवल घर की सजावट की जा सकती है, बल्कि बच्चों के क्राफ्ट, गिफ्ट पैकिंग और डेली के कई छोटे-छोटे काम भी आसान हो सकते हैं.

इससे कागज की बर्बादी कम होती है, पर्यावरण की रक्षा में मदद मिलती है और बिना फिजूली खर्च किए खूबसूरत DIY आइटम तैयार हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि पुराने शादी के कार्ड्स का इस्तेमाल किन दिलचस्प तरीकों से किया जा सकता है.

गिफ्ट टैग और ग्रीटिंग कार्ड बनाएं

कार्ड के सुंदर डिजाइन वाले हिस्सों को काटकर आकर्षक गिफ्ट टैग तैयार करें. इन्हीं से जन्मदिन, सालगिरह या त्योहारों के लिए हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड भी बनाए जा सकते हैं.

Advertisement

बुकमार्क तैयार करें

अगर आपको किताबें पढ़ना पसंद है, तो कार्ड को लंबी पट्टी में काटकर मजबूत और स्टाइलिश बुकमार्क बना सकते हैं. ऊपर रिबन लगाने से यह और भी सुंदर लगते हैं.

बच्चों के क्राफ्ट में करें इस्तेमाल

स्कूल प्रोजेक्ट, पेपर फ्लावर, फोटो फ्रेम, पेपर बर्ड या अन्य DIY क्राफ्ट बनाने के लिए पुराने शादी के कार्ड बेहतरीन सामग्री साबित होते हैं. इससे बच्चों की रचनात्मकता भी बढ़ती है.

घर की सजावट में दें नया लुक

कार्ड्स के खूबसूरत पैटर्न से वॉल आर्ट, पेपर गार्लैंड, डेकोरेटिव फ्रेम या फेस्टिव डेकोरेशन तैयार की जा सकती है. कम खर्च में घर को नया लुक देने का यह आसान तरीका है.

छोटे गिफ्ट बॉक्स बनाएं

मोटे कार्ड पेपर की मदद से चॉकलेट, जूलरी या छोटे गिफ्ट रखने के लिए DIY गिफ्ट बॉक्स बनाए जा सकते हैं. यह देखने में भी बेहद अट्रैक्टिव लगते हैं.

प्लांट नेम टैग बनाएं

अगर आपको गार्डनिंग पसंद है, तो कार्ड्स को छोटे टुकड़ों में काटकर उन पर पौधों के नाम लिखें और गमलों में लगाएं. इससे आपका गार्डन परफेक्ट और सुंदर दिखाई देगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »