Chia Seed Gel for Glass Skin: चाहिए कोरियन गर्ल्स जैसी ग्लास स्किन! घर पर इस तरह बनाएं चिया सीड जेल, शीशे जैसा चमकेगा चेहरा

Chia Seed Gel for Glass Skin: अगर आप भी कोरियन गर्ल्स की तरह साफ, स्मूद और नेचुरल ग्लो वाली स्किन चाहती हैं, तो चिया सीड जेल आपके बहुत काम आ सकता है. आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि ग्लास स्किन के लिए चिया सीड जेल कैसे बनाया जा सकता है और इसका सही तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है.

Advertisement
चिया सीड्स जेल से घर पर पाएं पार्लर जैसा फेशियल ग्लो, जानें बनाने का तरीका (Photo- Getty Image) चिया सीड्स जेल से घर पर पाएं पार्लर जैसा फेशियल ग्लो, जानें बनाने का तरीका (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:45 AM IST

Chia Seed Gel for Glass Skin: क्या आप जानते हैं कि सुपरफूड कहा जाने वाला चिया सीड्स हेल्थ के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं. खासकर कोरियन ब्यूटी रूटीन में ग्लास स्किन पाने के लिए चिया सीड जेल का खूब इस्तेमाल किया जाता है. इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन स्किन को हाइड्रेट रखने और उसे हेल्दी बनाने में मदद करते हैं. अच्छी बात यह है कि चिया सीड जेल आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं. आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि ग्लास स्किन के लिए चिया सीड जेल कैसे बनाएं और इसका इस्तेमाल कैसे करें.

Advertisement

चिया सीड जेल बनाने के लिए क्या चाहिए

2 बड़े चम्मच चिया सीड्स

1 कप पानी

कुछ बूंदें लैवेंडर या टी ट्री ऑयल (ऑप्शनल) 

1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल (ऑप्शनल) 

स्किन के लिए चिया सीड जेल बनाएं कैसे

  1. सबसे पहले एक साफ कटोरी में चिया सीड्स डालें और उसमें 1 कप पानी मिला दें.
  2. अब चम्मच से इसे मिला दें. 10–15 मिनट में सीड्स पानी सोखकर जेल जैसे हो जाएंगे.
  3. अब इसे 30 मिनट से 1 घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें.
  4. अगर आपको स्मूद जेल चाहिए तो इसे छन्नी से छान सकते हैं. यह स्टेप जरूरी नहीं है.
  5. अब इसमें चाहें तो एलोवेरा जेल या कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल मिला लें.
  6. तैयार जेल को किसी साफ एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख लें. यह लगभग 1 हफ्ते तक चल सकता है.

चिया सीड जेल का इस्तेमाल कैसे करें

Advertisement

फेस मास्क की तरह
चेहरा अच्छे से साफ करने के बाद चिया सीड जेल की मोटी परत लगाएं. 10–15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. इससे स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेटेड हो जाती है. इसे आप हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते हैं.

आंखों के नीचे सूजन कम करने के लिए
आंखों के नीचे थोड़ा सा जेल लगाकर 10–15 मिनट छोड़ दें. इससे पफीनेस कम होती है और आंखों का एरिया फ्रेश लगता है.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement