Dahi Ki Sabzi Recipe: कढ़ी बनाने का नहीं है टाइम? 5 मिनट में बनाएं आयुष्मान खुराना की फेवरेट 'दही की सब्जी', उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

एक्टर आयुष्मान खुराना को खाने-पीने का बेहद शौक है. हाल ही में उन्होंने अपनी पसंदीदा 'दही की सब्जी' की रेसिपी शेयर की है. यह डिश उत्तर भारत के घरों में काफी पॉपुलर है, जिसे प्याज, टमाटर और दही के खास तड़के के साथ झटपट तैयार किया जाता है.

Advertisement
दही की सब्जी काफी जल्दी बन जाती है. (Photo: AI Generated) दही की सब्जी काफी जल्दी बन जाती है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

Quick Dahi Ki Sabzi: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना जहां अपनी सिंगिंग और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, वहीं उनका फूडी अवतार भी सभी को पसंद आता है. आयुष्मान अपने आपको फूडी मानते हैं जिस कारण वह फूड लवर भी हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया उन्होंने अपनी पसंदीदा होम-मेड डिश का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनके घर में 'दही की सब्जी' बेहद चाव से खाई जाती है. यह उत्तर भारत की एक बेहद आम और पारंपरिक डिश है, जिसे उनकी दादी अक्सर बनाया करती थीं. तो आइए ये सब्जी कैसे बनती है, इसकी रेसिपी जान लीजिए.

Advertisement

क्या है दही की सब्जी की खासियत?

शो में जब पसंदीदा फूड का जिक्र आया तो वहां मौजूद लोग कढ़ी और दही की सब्जी के बीच कंफ्यूज हो गए. आयुष्मान ने साफ किया कि कढ़ी बनाने में लंबा समय लगता है, जबकि दही की सब्जी एक क्विक फिक्स रेसिपी है. इसे तब बनाया जाता है जब घर में कोई और सब्जी उपलब्ध न हो या कुछ हल्का और टेस्टी खाने का मन हो. इसे रोटी या पराठे के साथ गरमा-गरम सर्व किया जाता है.

दही की सब्जी बनाने की रेसिपी

दही की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में सरसों का तेल या घी गर्म किया जाता है. तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा, राई, बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता डालकर तड़का तैयार करते हैं.

इसके बाद पैन में बारीक कटे हुए प्याज डाले जाते हैं और उन्हें हल्का गुलाबी होने तक भूना जाता है. प्याज भूनने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर और सूखे मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाया जाता है.

जब टमाटर अच्छी तरह गल जाएं और मसाला तेल छोड़ने लगे, तो गैस की आंच को एकदम धीमा कर दिया जाता है या बंद कर दिया जाता है. इसके बाद मसाले में अच्छी तरह फेंटा हुआ गाढ़ा दही मिलाया जाता है.

दही डालते समय इसे लगातार चलाना जरूरी होता है ताकि दही फटे नहीं. बस कुछ सेकंड तक मिलाने के बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल दें. आयुष्मान खुराना की पसंदीदा, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली दही की सब्जी तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement