करवा चौथ पर पत्नी संग रोमांटिक हुए अनुराग ठाकुर, शादी के 24 साल बाद भी बरकरार प्यार, बोले- जीवन के हर रंग...

करवा चौथ पर बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्नी के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. नेवी ब्लू कुर्ते में अनुराग और पिंक साड़ी में उनकी पत्नी का ट्रेडिशनल अंदाज चर्चा में है. तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा- 'जीवन के हर रंग, सिर्फ तुम्हारे संग'.

Advertisement
करवा चौथ पर अनुराग ठाकुर ने पत्नी को लाल टीका लगाया. (Photo: ITG) करवा चौथ पर अनुराग ठाकुर ने पत्नी को लाल टीका लगाया. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

करवा चौथ पर जहां बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनीति की दुनिया के दिग्गजों तक ने अपने जीवनसाथी के साथ इस त्योहार की खुशियां साझा कीं, वहीं बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का अंदाज भी चर्चा में है. इस खास मौके पर उन्होंने पत्नी के साथ कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दोनों के बीच प्यार, अपनापन और शानदार बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है.

कहीं अनुराग पत्नी के साथ प्यार भरा पल बिताते दिख रहे हैं, तो कहीं दोनों पूजा की थाली थामे कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. खास बात यह है कि तस्वीरें शेयर करते हुए अनुराग ने एक ऐसा रोमांटिक कैप्शन लिखा है, जो उनके रिश्ते में प्यार और साथ की अहमियत को बयां करता है. वहीं, दोनों का ट्रेडिशनल अंदाज भी देखने लायक है. अनुराग जहां नेवी ब्लू कुर्ते में रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी की खूबसूरत पिंक साड़ी और पारंपरिक गहनों ने सबका ध्यान खींच लिया है.

'जीवन के हर रंग, सिर्फ तुम्हारे संग', अनुराग का रोमांटिक कैप्शन
अनुराग ठाकुर ने करवा चौथ के मौके पर पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने दिल की बात बेहद खूबसूरत अंदाज में बयां की. इसके साथ ही उन्होंने करवा चौथ मनाने वाले सभी कपल्स को भी त्योहार की शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जीवन के हर रंग, सिर्फ तुम्हारे संग. अखंड सौभाग्य के पावन पर्व करवा चौथ की मंगलकामनाएं."

Advertisement

इस कैप्शन में अनुराग ने शादी के 24 साल बाद भी अपनी पत्नी के लिए अपना प्यार और उनके साथ की अहमियत जाहिर की है. उनकी ये तस्वीरें दिखाती हैं कि दोनों ने करवा चौथ का त्योहार साथ में खास अंदाज में मनाया. तस्वीरों में दोनों की मुस्कुराहट और एक-दूसरे के साथ खूबसूरत पल साफ नजर आ रहे हैं.

नेवी ब्लू कुर्ते में अनुराग का रॉयल अंदाज
तस्वीरों में अनुराग ठाकुर का ट्रेडिशनल लुक काफी शानदार नजर आ रहा है. उन्होंने नेवी ब्लू कलर का एम्ब्रॉयडरी वाला कुर्ता पहना है, जिसे वाइट पायजामे के साथ पेयर किया है. कुर्ते के कॉलर और फ्रंट पर की गई बारीक कढ़ाई उनके लुक को खास बना रही है. उनका यह सिंपल लेकिन रॉयल एथनिक अंदाज करवा चौथ के मौके के लिए काफी जंच रहा है.

रॉयल पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं पत्नी
वहीं, अनुराग ठाकुर की पत्नी ने इस खास मौके के लिए डार्क पिंक यानी मैजेंटा शेड की खूबसूरत ट्रेडिशनल साड़ी चुनी. साड़ी पर गोल्डन जरी और बारीक बूटी वर्क इसे रिच और फेस्टिव लुक दे रहा है. इसके साथ उन्होंने मैचिंग ट्रेडिशनल जूलरी, झुमके और चूड़ियां पहनी हैं. उनका पूरा लुक बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट नजर आ रहा है.

Advertisement

दोनों के आउटफिट्स की खास बात यह है कि जहां अनुराग ने डार्क ब्लू रंग के साथ क्लासी लुक अपनाया, वहीं उनकी पत्नी की पिंक साड़ी ने तस्वीरों में फेस्टिव रंग भर दिया. दोनों की कलर कोऑर्डिनेशन भी काफी खूबसूरत लग रही है.

माथे पर टीका लगाते दिखे अनुराग, पूजा की थाली के साथ दिए पोज
तस्वीरों में दोनों के कई खूबसूरत पल देखने को मिल रहे हैं. एक तस्वीर में अनुराग ठाकुर पत्नी के माथे पर प्यार से टीका लगाते नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों हाथों में पूजा की थाली लेकर कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. थाली में सजे दीये, कलश और फूल करवा चौथ की पारंपरिक रौनक को दिखा रहे हैं.

अनुराग की इस पोस्ट में सिर्फ त्योहार की रस्में ही नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्यार और अपनापन भी साफ नजर आ रहा है. यही वजह है कि उनका यह अंदाज करवा चौथ की खूबसूरत तस्वीरों में खास बन गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »