सर्दियों के महंगे स्वेटर हों, शादी-फंक्शन में पहने जाने वाले भारी लहंगे या पसंदीदा सिल्क की साड़ियां, इन्हें हम संभालकर अलमारी में रख तो देते हैं, लेकिन कई बार महीनों बाद निकालने पर कपड़ों में छोटे-छोटे छेद नजर आने लगते हैं. खासकर तब, जब कपड़े लंबे समय से एक ही जगह रखे हों. ऐसे में समझ नहीं आता कि आखिर नए जैसे कपड़े अचानक खराब कैसे हो गए. कई बार लोग सोचते हैं कि अलमारी में चूहा घुस गया होगा और उसने इन्हें कुतर दिया होगा. क्या आपने भी ऐसा किया है? अगर हां, तो आप गलत हो सकते हैं. आपकी साड़ियों या कपड़ों में हुए छोटे-छोटे छेद का कारण चूहे नहीं, बल्कि कुछ छोटे कीड़े होते हैं, जो कपड़ों और दूसरी चीजों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
इन कीड़ों में सिल्वरफिश शामिल है. ये छोटा, चांदी जैसा चमकदार कीड़ा होता है, जिसे अंधेरी और नमी वाली जगहों पर छिपना पसंद होता है. इसे स्टार्च, कागज, गोंद और कुछ कपड़ों पर मौजूद पदार्थों से भोजन मिल सकता है. अगर अलमारी में नमी हो और सफाई लंबे समय तक न की जाए, तो इनकी मौजूदगी बढ़ सकती है. अच्छी बात ये है कि कुछ आसान उपाय अपनाकर इनसे बचाव किया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 6 तरीके, जिनसे आप अपने कीमती कपड़ों को सुरक्षित रखने में मदद पा सकते हैं.
1. दालचीनी की पोटली से दूर रखें कीड़े: रसोई में मौजूद दालचीनी सिर्फ खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के काम नहीं आती, बल्कि इसकी तेज महक को कुछ लोग कीड़ों से बचाव के लिए भी इस्तेमाल करते हैं. इसके लिए दालचीनी की कुछ छड़ियां लें और उन्हें सूती कपड़े में बांधकर छोटी-सी पोटली बना लें. इस पोटली को अलमारी के कोनों, दराजों या कपड़े रखने वाली जगह के पास रख सकते हैं.
2. खीरे के छिलके: सलाद में जिस खीरे को लोग बहुत ही चाव से खाते हैं, उसके छिलकों को अक्सर कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है. कुछ घरेलू नुस्खों में इन्हें सिल्वरफिश को दूर रखने के लिए इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. माना जाता है की खीरे के छिलके सिल्वरफिश के लिए नेचुरल रिपेलेंट की तरह काम करता है.
आप खीरे के छिलकों को अलमारी के अंदर रख सकते हैं. इनकी महक सिल्वरफिश को दूर रखने में मदद कर सकती है. लेकिन ध्यान रखें कि इनके सड़ने से पहले इन्हें फेंक दें.
3. बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा का इस्तेमाल घर की सफाई से लेकर बर्तनों के दाग हटाने तक में किया जाता है. कुछ घरेलू नुस्खों में इसे चीनी के साथ मिलाकर सिल्वरफिश को खत्म करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. बेकिंग सोडा और चीनी को मिलाकर छिड़क दें. जब कीड़े इसे खाते हैं, तो बेकिंग सोडा उनके शरीर में डिहाइड्रेशन पैदा करता है, जिससे वो मर जाते हैं.
4. लैवेंडर और नींबू के तेल से बनाएं खुशबू वाला स्प्रे: कुछ एसेंशियल ऑयल की तेज खुशबू को कीड़ों से बचाव के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इनमें लैवेंडर, नींबू और संतरे की खुशबू वाले तेल शामिल हैं. आप चाहें तो इनके लिए बने तैयार स्प्रे को अलमारी के आसपास इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, सिल्वरफिश को खुशबू पसंद नहीं होती है.
5. डायटोमेसियस अर्थ: अगर अलमारी की दरारों और कोनों में बार-बार सिल्वरफिश नजर आती है, तो डायटोमेसियस अर्थ एक ऑप्शन हो सकता है. ये खास तरह का महीन पाउडर है, जो समुद्री जीवों के अवशेषों से बना होता है. इसका जिसका इस्तेमाल कुछ कीड़ों पर कंट्रोल करने के लिए किया जाता है. ये कीड़ों की बाहरी लेयर को नुकसान पहुंचाकर उनके शरीर में पानी की कमी पैदा कर सकता है.
कपड़ों में छेद दिखें तो न करें ये गलती
अगर अलमारी में रखे कपड़ों में छोटे-छोटे छेद नजर आ रहे हैं, तो बिना चेक किए ये तय बिल्कुल ना करें कि सिल्वरफिश ने ही नुकसान पहुंचाया है. कपड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले दूसरे कीड़े भी हो सकते हैं. ऐसे में इन बातों का ध्यान रखें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क