Hotel Style Baigan Sabji: खूब मसाले डालने के बाद भी फीकी लगती है बैंगन की सब्जी? होटल वाले मिलाते हैं ये 1 सफेद चीज, बढ़ जाता है स्वाद

Hotel Style Baigan Sabji: अगर आपके घर में भी बच्चे बैंगन की सब्जी देखकर मुंह बनाते हैं, तो अब ऐसा नहीं होगा. होटल में बनने वाली बैंगन की सब्जी की सीक्रेट ट्रिक सामने आ गई है. अगर आप बैंगन की ग्रेवी में थोड़ा सा दूध मिला देते हैं, तो उसका कसैलापन दूर हो जाता है और सब्जी को होटल जैसा रिच, क्रीमी और सोंधा स्वाद मिलता है.

Advertisement
होटल में शेफ बैंगन की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें दूध डालते हैं. (Photo: ITG) होटल में शेफ बैंगन की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें दूध डालते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:40 PM IST

Hotel Style Baigan Sabji: बैंगन की सब्जी का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बना लेते हैं. इसमें कितने भी मसाले डालें जाएं, लेकिन फिर लोगों को घर पर बनी बैंगन की सब्जी फीकी ही लगती है. लेकिन होटल या ढाबे में वही सब्जी बड़े चाव से खाई जाती है. ये देखकर लोगों के मन में ये सवाल जरूर उठता है कि आखिर ऐसा क्या फर्क होता है जो घर पर बैंगन की सब्जी बोरिंग लगती है और होटल में स्वादिष्ट?

अगर आप सोच रहे हैं कि होटल या ढाबे वाले कोई खास मसाला डालते हैं, तो आप गलत हैं. दरअसल, होटल में बनने वाली बैंगन की सब्जी के स्वाद का राज सिर्फ मसालों में नहीं, बल्कि एक छोटे से किचन ट्रिक में छिपा होता है. कई एक्सपर्ट कुक बैंगन की सब्जी बनाते समय उसमें थोड़ा-सा दूध मिलाते हैं. ये आसान तरीका सब्जी को ज्यादा क्रीमी, स्वादिष्ट और होटल जैसा रिच टेस्ट देता है. एक बार ये ट्रिक अपनाने के बाद शायद आप भी बोरिंग और सिंपल बैंगन की सब्जी को घर वाले नए अंदाज में पसंद करने लगें.

कब और कैसे डाला जाता है बैंगन की सब्जी में दूध?
बैंगन की सब्जी में दूध डालते समय थोड़ा ध्यान रखना जरूरी होता है. सबसे पहले बैंगन और मसालों को अच्छी तरह भून लें. जब सब्जी लगभग पक जाए, तब गैस की आंच धीमी कर दें. इसके बाद हल्का गुनगुना दूध थोड़ा-थोड़ा करके डालें और लगातार चलाते रहें. ध्यान रखें कि ठंडा दूध सीधे गर्म सब्जी में न डालें, नहीं तो दूध फट सकता है और सब्जी का स्वाद बिगड़ जाएगा.

दूध डालने से क्यों बढ़ जाता है स्वाद?
बैंगन में हल्की कड़वाहट या कसैलापन होता है, जिसकी वजह से लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता है. लेकिन जब इसमें थोड़ा दूध मिलाया जाता है, तो उसका स्वाद बैलेंस हो जाता है. दूध बैंगन के इस कसैलेपन या कड़वाहट को कम कर देता है, जिससे सब्जी का स्वाद बढ़ जाता है और बच्चे भी इसे आसानी से खा लेते हैं.

Advertisement

इसके साथ ही उसकी बैंगन की ग्रेवी ज्यादा क्रीमी और स्मूद बन जाती है. इससे मसालों का स्वाद भी अच्छी तरह बैंगन में घुल जाता है.  

बैंगन का असली स्वाद रहता है बरकरार
बैंगन की अपनी एक अलग सोंधी खुशबू और स्वाद होता है, जो कई बार ज्यादा मसाले डालने से दब जाती है. लेकिन दूध डालने से बैंगन का नेचुरल स्वाद बना रहता है. इसके साथ ही बैंगन सॉफ्ट हो जाता है, जिसकी वजह से मसालों को अच्छे से सोख पाता है. मसालों को अच्छे से सोखने की वजह से ये और ज्यादा स्वादिष्ट लगने लगती है.

निखर जाता है सब्जी का रंग
अक्सर बैंगन की सब्जी खूब सारे मसालों में पकने के बाद भी देखने में फीकी लगती है. लेकिन जब आप इसकी ग्रेवी में दूध डालते हैं तो इसका रंग ज्यादा अच्छा और फ्रेश नजर आता है. इससे सब्जी देखने में भी होटल स्टाइल लगती है.

Advertisement

इस बात का रखें ध्यान
अगर आप बैंगन की सब्जी में इमली या अमचूर वाली खटाई डाल रहे हैं, तो उसमें दूध मिलाने की गलती न करें. खट्टी चीजों के साथ दूध मिलाने पर वो फट सकता है और पूरी ग्रेवी खराब हो सकती है. हालांकि, थोड़े टमाटर इस्तेमाल किया जा सकते हैं, लेकिन इमली और दूध को साथ में डालना सही नहीं माना जाता.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »