Vegetable Roti Recipe: सब्जियों से मिनटों में बनाएं टेस्टी रोटी, सेहत रहेगी बेहतर और खाने में है लाजवाब

Vegetable Roti Recipe: अगर आप नाश्ते में रोजाना पराठा या चीला खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आपके लिए वेजिटेबल रोटी बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. यह रोटी खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
उबली सब्जियों से मिनटों में बनाएं ये टेस्टी रोटी (Photo-ITG) उबली सब्जियों से मिनटों में बनाएं ये टेस्टी रोटी (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:42 AM IST

Vegetable Roti Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना माना जाता है. यह शरीर को दिन भर एनर्जी देने और मूड को बेहतर रखने में मदद करता है. ऐसे में नाश्ते में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो टेस्टी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हो. ऐसे में आपके लिए उबली हुई सब्जियों से बनी वेजिटेबल रोटी बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. 

Advertisement

हरी सब्जियों और मसालों से तैयार यह रोटी स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है. खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और बच्चे से लेकर बड़े तक इसे बड़े चाव से खाते हैं. आइए जानते हैं कि सुबह की जल्दबाजी में भी मिनटों में वेजिटेबल रोटी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप आटा
1 कप उबली हुई हरी सब्जियां
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा प्याज
1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
थोड़ी-सी धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
स्वादानुसार नमक

वेजिटेबल रोटी कैसे बनाते हैं?

  1. वेजिटेबल रोटी बनाने के लिए सबसे पहले अपनी पसंद की हरी सब्जियां जैसे मटर, गाजर, फूलगोभी, कॉर्न, शिमला मिर्च और पालक को अच्छी तरह धोकर काट लें. इसके बाद इन्हें पानी में उबाल लें.
  2. उबली हुई सब्जियों को एक बाउल में निकालकर ठंडा होने दें और फिर अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पत्ती, प्याज, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. तैयार मिश्रण में 1 कप आटा डालें और थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी मिलाते हुए सॉफ्ट आटा गूंद लें. ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा गीला.
  4. अब आटे की लोइयां बना लें. इन्हें बेलन से बेलने के बजाय हथेलियों की मदद से दबाकर रोटी का गोल आकार दें.
  5. तवा गर्म करें और उस पर रोटी डालें. दोनों तरफ हल्का तेल लगाकर मीडियम गैस पर सुनहरा होने तक सेंक लें. चाहें तो इसे बिना तेल के भी बना सकते हैं.
  6. अब आपकी गरमागरम वेजिटेबल रोटी तैयार है. इसे दही, हरी चटनी, टोमैटो सॉस, ग्रेवी वाली सब्जी या सूखी सब्जी के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »