Veg Biryani Recipe: बिरयानी का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. आमतौर पर लोग बिरयानी को होटल या रेस्टोरेंट में खाना पसंद करते हैं लेकिन आप चाहे तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. आज हम आपको घर पर वेज बिरयानी बनाने का आसान तरीका बताएंगे. सब्जियों और मसालों से बनी यह बिरयानी न सिर्फ खाने में टेस्टी होती है, बल्कि यह हेल्दी भी मानी जाती है. अगर आप लंच या डिनर में कुछ खास और टेस्टी खाना चाहते हैं तो वेज बिरयानी आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं वेज बिरयानी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 कप उबले हुए चावल
3 कप मिक्स वेजिटेबल (बारीक कटा हुआ)
1/4 कप प्याज (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 चम्मच अदरक (बारीक कटा हुआ)
1/4 लहसुन (बारीक कटा हुआ)
1 चम्मच नींबू का रस
1/2 हरा धनिया
1 चम्मच जीरा
2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच बिरयानी मसाला
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच नमक (स्वादानुसार)
ऐसे बनाएं वेज बिरयानी
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क