Button Papdi Chaat Recipe: अगर आपको स्ट्रीट्स पर मिलने वाली चाट खाना पसंद है, तो ये खबर आपके लिए हैं. दही वाले गोलगप्पों से लेकर पापड़ी चाट तक लोगों के मन को खूब लुभाती हैं. हालांकि, हो सकता है कई बार आपका अपनी मनपसंद चटपटी चाट में कुछ अलग ट्राई करने का मन करता हो. करता है क्या? अगर करता है, तो इस बार आप उल्हासनगर की फेमस बटन पापड़ी चाट घर पर बनाएं. ये आम पापड़ी चाट से बिल्कुल अलग होती है.
बटन पापड़ी चाट में तीखा हरा पानी, खट्टा-मीठा इमली का पानी, कुरकुरे बटन (मिनी पाव), आलू, पापड़ी और सेव का ऐसा कॉम्बिनेशन होता है कि हर निवाला स्वाद से भर जाता है. अच्छी बात ये है कि अब इस स्ट्रीट फूड को आप बहुत ही आसानी से घर पर भी बना सकते हैं. चलिए जानते हैं घर पर कैसे बनाते हैं बटन पापड़ी चाट.
क्या है उल्हासनगर की स्पेशल बटन पापड़ी चाट?
उल्हासनगर की बटन पापड़ी चाट एक बहुत ही मशहूर सिंधी स्ट्रीट फूड है. इसकी सबसे खास बात है कि इसमें नॉर्म पापड़ी की जगह छोटे सूखे बटन पाव (मिनी पाव) या बटर टोस्ट का इस्तेमाल किया जाता है. इन्हें पहले खट्टे-मीठे इमली के पानी में हल्का-सा डुबोया जाता है, फिर तीखी चटनी, आलू, पापड़ी, सेव और मसालों के साथ तैयार किया जाता है. यही वजह है कि इसका स्वाद बाकी चाट से बिल्कुल अलग होता है.
सबसे पहले बनाएं खट्टा-मीठा इमली वाला पानी
इंग्रेडिएंट्स
बनाने का तरीका
सबसे पहले इमली, गुड़ और गर्म पानी को 15-20 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद इमली को अच्छी तरह मसलकर छान लें. अब इसमें बाकी सभी मसाले और 3-4 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें. आखिर में आइस क्यूब्स डाल दें ताकि पानी अच्छी तरह ठंडा हो जाए.
अब तैयार करें तीखा हरा पानी और चटनी
इंग्रेडिएंट्स
हरे पानी के मसाले
बनाने का तरीका
धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, नींबू का रस, नमक, आइस क्यूब्स और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ी चटनी पीस लें. इसमें से थोड़ा हिस्सा अलग रख दें. बाकी चटनी में 3-4 कप पानी और सभी मसाले मिलाकर मसालेदार हरा पानी तैयार कर लें.
इन चीजों की भी कर लें तैयारी
अगर बटन पाव न मिले तो क्या करें?
अगर आपके शहर में बटन पाव नहीं मिलते, तो मिनी पाव खरीदकर उन्हें 4-5 घंटे खुली प्लेट में छोड़ दें. वो अपने आप हल्के सूखकर क्रिस्पी हो जाएंगे. चाहें तो जीरा बटर टोस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
ऐसे चाट करें तैयार
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क