South Indian Sambar Recipe: अगर आप घर पर साउथ इंडियन खाना पसंद करते हैं तो सहजन और टमाटर से बना सांभर जरूर ट्राई करें. स्वाद से भरपूर यह डिश न सिर्फ इडली, डोसा और चावल के साथ खाने में टेस्टी लगती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. सहजन में विटामिन C, कैल्शियम और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं.
वहीं टमाटर एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C का बेहतर सोर्स है जो सांभर को हल्की मिठास और बेहतरीन स्वाद देता है. अरहर दाल प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है, जिससे यह डिश पेट भरने के साथ शरीर को एनर्जी भी देती है. आज हम आपको घर पर साउथ इंडियन स्टाइल में सांभर बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप लंच या डिनर के लिए आसानी से बना सकते हैं.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 सहजन (टुकड़ों में कटे हुए)
2 टमाटर (कटे हुए)
1 कप अरहर दाल
1 बड़ा चम्मच इमली का गूदा
2 बड़े चम्मच सांभर पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
5 कप पानी
तड़का लगाने के लिए
1 छोटा चम्मच राई
8-10 करी पत्ते
1 चुटकी हींग
2 सूखी लाल मिर्च
1 बड़ा चम्मच तेल
सांभर को और हेल्दी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आप इसमें कद्दू, गाजर, मूली, लौकी और बैंगन जैसी सब्जियां भी मिला सकते हैं. ऊपर से ताजा हरा धनिया डालने से स्वाद और बढ़ जाता है. चाहें तो अरहर दाल के साथ थोड़ी मूंग दाल भी मिला सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क