Rajma Soup Recipe: गर्मियों के मौसम में लोग रात के खाने में कुछ हल्का, हेल्दी और पेट भरने वाला खाना पसंद करते हैं. ऐसे में राजमा और सब्जियों से बना सूप एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह सूप स्वाद में टेस्टी होने के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है जो शरीर को पोषण देने में मदद करता है. आमतौर पर राजमा को चावल के साथ खाया जाता है. लेकिन राजमा में गाजर, टमाटर, प्याज और हर्ब्स जैसी सब्जियां मिलाकर इसका हेल्दी और टेस्टी सूप भी तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि राजमा का सूप कैसे बनाया जा सकता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप उबला हुआ राजमा
1 छोटा प्याज (कटा हुआ)
1 गाजर (कटी हुई)
1 टमाटर (कटा हुआ)
3 लहसुन की कलियां
1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
3 कप वेजिटेबल स्टॉक या पानी
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया गार्निश के लिए
सूप को और हेल्दी बनाने के टिप्स
सूप को हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें पालक, शिमला मिर्च या उबला हुआ क्विनोआ भी मिला सकते हैं. वहीं पानी की जगह वेजिटेबल स्टॉक इस्तेमाल करने से इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क