Paneer Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल पनीर पराठा, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Paneer Paratha Recipe: अगर आप घर पर कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो पनीर पराठा एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे बनाना आसान है और यह प्रोटीन से भरपूर होता है. आज इस खबर में हम आपको टेस्टी पनीर पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
सॉफ्ट और फूला-फूला पनीर पराठा बनाने की सीक्रेट रेसिपी (Photo- ITG) सॉफ्ट और फूला-फूला पनीर पराठा बनाने की सीक्रेट रेसिपी (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST

Paneer Paratha Recipe: पराठा एक ऐसी डिश है जिसे लंच, डिनर या नाश्ता किसी भी समय खाया जा सकता है. भारतीय घरों में पराठे कई तरह से बनाएं जाते हैं . यह आसानी से बन जाता है और पेट को लंबे समय तक भरा भी रखता है. आज हम आपको घर पर पनीर पराठा बनाने का आसान तरीका बताएंगे. यह पराठा खाने में काफी टेस्टी होता है और प्रोटीन से भी भरपूर होता है. आइए जानते हैं कि पनीर पराठा बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है और यह बनता कैसे है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कप आटा
1 कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
3/4 कप उबला आलू (कद्दूकस किया हुआ)
1 छोटा चम्मच अदरक ( कद्दूकस किया हुआ )
2–3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
1/2 छोटा चम्मच अमचूर
2–3 बड़े चम्मच बटर या तेल
1 बड़ा चम्मच कटे हुए पुदीना पत्ते (ऑप्शनल)
नमक स्वादानुसार

पनीर पराठा बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा निकाल लें. इसमें थोड़ा सा नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. आटे पर हल्का सा तेल लगाकर इसे 20–25 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  2. अब स्टफिंग तैयार करने के लिए एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर और उबला हुआ आलू डालकर अच्छी तरह मैश करें. 
  3. इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें. फिर पुदीना पत्ते और अमचूर पाउडर मिलाएं. आखिर में स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें.
  4. अब आटे को एक बार फिर हल्का सा गूंथ लें और छोटी-छोटी लोइयां बना लें. 
  5. एक लोई लेकर उसे बेलें, उसमें तैयार स्टफिंग भरें और किनारों को बंद करके गोल आकार दे दें. अब इसे हल्के हाथ से बेल लें.
  6. तवा को मीडियम गैस पर गरम करें. उस पर थोड़ा सा तेल डालें और पराठा रखें. 
  7. थोड़ी देर बाद पलट दें और दोनों तरफ तेल लगाकर तब तक सेकें, जब तक पराठा सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए.
  8. अब आपका गरमा-गरम पनीर पराठा तैयार है. इसे चटनी, दही या टमाटर सॉस के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement