Lauki Rava Dosa Recipe: लौकी से बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी रवा डोसा, स्वाद ऐसा कि बच्चे हों या बड़े, सब मांग-मांग कर खाएंगे

Lauki Rava Dosa Recipe: अगर आप रोज के नाश्ते में कुछ हल्का, टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी रवा डोसा एक बेहतरीन ऑप्शन है. आज हम आपको मिनटों में बनने वाली लौकी रवा डोसा की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
लौकी की बोरिंग सब्जी की जगह, बनाएं टेस्टी और हेल्दी रवा डोसा, बच्चे भी मांग-मांग कर खाएंगे (Photo- ITG) लौकी की बोरिंग सब्जी की जगह, बनाएं टेस्टी और हेल्दी रवा डोसा, बच्चे भी मांग-मांग कर खाएंगे (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST

Lauki Rava Dosa Recipe: लौकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. लेकिन अक्सर घर में बनते ही लोग, खासकर बच्चे, इसे देखकर मुंह बनाने लगते हैं.  ऐसे में अगर इसी लौकी से कुछ नया और टेस्टी बना दिया जाए तो यही सब्जी सबकी फेवरेट बन सकती है. लौकी रवा डोसा ऐसा ही एक हेल्दी और टेस्टी डिश है जो खाने में काफी लाजवाब होता है. इसे आप सुबह की जल्दबाजी में भी कम समय में आसानी से बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि घर पर आप लौकी से क्रिस्पी और हेल्दी डोसा कैसे बना सकते हैं.

Advertisement


लौकी रवा डोसा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

350–400 ग्राम लौकी
1 कप पानी (पीसने के लिए)
1½ कप चावल का आटा
½ कप सूजी (रवा)
4 बड़ा चम्मच गाजर (कटी हुई)
4 बड़ा चम्मच प्याज (कटा हुआ)
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच अदरक (कटा हुआ)
10–15 करी पत्ते (कटे हुए)
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
थोड़ा सा हरा धनिया 
नमक स्वादानुसार
घी (ऊपर लगाने के लिए)
1 कप पानी (घोल के लिए)
4 कप पानी (बाद में मिलाने के लिए)


लौकी रवा डोसा बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले लौकी को छीलकर उसके बीज निकाल लें. फिर इसे 1 कप पानी के साथ अच्छी तरह पीसकर पेस्ट बना लें. ध्यान रखें कि पेस्ट न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा.
  2. अब इस पेस्ट में चावल का आटा, सूजी और थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण को ढककर लगभग 10 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि सूजी और आटा अच्छे से फूल जाए.
  3. इसके बाद घोल में कटी हुई गाजर, कटा प्याज, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच कटा अदरक, 10-15 कटा करी पत्ते, 2 कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, स्वादानुसार नमक और पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. अब तवा या नॉन-स्टिक पैन को मीडियम गैस पर गर्म करें. तैयार घोल को तवे पर धीरे-धीरे डालें और चम्मच की मदद से पतला फैलाएं.
  5. डोसा को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें. जरूरत पड़े तो थोड़ी देर के लिए ढककर भी पका सकते हैं.
  6. अंत में ऊपर से थोड़ा घी लगाएं और गरमा-गरम डोसा चटनी के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement