Kitchen Towel Cleaning Tips: बार-बार धोने पर भी रसोई के कपड़ों से नहीं जाती बदबू? ये आसान तरीके आएंगे काम

Kitchen Towel Cleaning Tips: रसोई में इस्तेमाल होने वाले कपड़े को बार-बार धोने के बाद भी अगर उसमें से खट्टी या सीलन जैसी बदबू आती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. अक्सर गीला कपड़ा लंबे समय तक पड़ा रहने और सही तरीके से न सूखने की वजह से ऐसी समस्या होती है. जानिए रसोई के कपड़ों की बदबू दूर करने के 6 आसान तरीके और स्पंज को साफ रखने के टिप्स, जिनसे आपकी रसोई साफ-सुथरी और फ्रेश बनी रहेगी.

Advertisement
रसोई के कपड़ों से आने वाली बदबू को खत्म करने के लिए उन्हें ढंग से सुखाना जरूरी है. (Photo: ITG) रसोई के कपड़ों से आने वाली बदबू को खत्म करने के लिए उन्हें ढंग से सुखाना जरूरी है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST

Kitchen Towel Cleaning Tips: किचन की सफाई करते समय हम अक्सर गैस, स्लैब, सिंक और बर्तनों पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन जिस कपड़े से इनकी सफाई करते हैं, उसे अक्सर इग्नोर कर दिया जाता है. इसी कपड़े से कुछ दिनों बाद इतनी अजीब बदबू आने लगती है कि उसे इस्तेमाल करने का मन नहीं करता. कई बार तो कपड़े को साबुन या डिटर्जेंट से अच्छी तरह धोने के बाद भी सीलन और अजीब सी बदबू बनी रहती है.

Advertisement

अगर आपकी रसोई के कपड़ों का हाल भी कुछ ऐसा ही है तो हर बार कपड़ा बदलने या महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है. दरअसल, इसकी वजह सिर्फ कपड़े पर जमी गंदगी नहीं, बल्कि उसमें फंसी नमी भी हो सकती है. गीले कपड़े को एक जगह छोड़ देना, बार-बार उसी कपड़े से अलग-अलग काम करना और ठीक से न सुखाना बदबू की समस्या बढ़ा सकता है. कुछ छोटी-छोटी आदतें बदलकर आप इस परेशानी को काफी हद तक कम कर सकते हैं.

1. इस्तेमाल के बाद गीला कपड़ा फैलाकर सुखाएं: रसोई का कपड़ा इस्तेमाल करने के बाद उसे मोड़कर किसी कोने या सिंक के पास न छोड़ें. ऐसा करने से कपड़े के अंदर नमी फंसी रह जाती है, जिससे सीलन और बदबू आने लगती है. इसलिए इस्तेमाल के बाद कपड़े को अच्छी तरह फैलाकर ऐसी जगह टांगें, जहां उसमें हवा लगे. ध्यान रखें कि दोबारा इस्तेमाल करने से पहले कपड़ा पूरी तरह सूख जाए.

2. हर काम के लिए अलग कपड़ा रखें: कई घरों में एक ही कपड़े से हाथ पोंछने, बर्तन सुखाने और किचन का स्लैब साफ करने का काम लिया जाता है. इससे कपड़े में तेल, खाने के टुकड़े और गंदगी जमा होने लगती है, जो बदबू की वजह बन सकते हैं. इसलिए हाथ पोंछने, बर्तन सुखाने और सफाई के लिए अलग-अलग कपड़े रखें. इससे कपड़े ज्यादा साफ रहेंगे और बदबू भी कम होगी.

3. फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल न करें: कपड़ों को मुलायम और खुशबूदार बनाने के लिए लोग फैब्रिक सॉफ्टनर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन रसोई के कपड़ों के लिए ये सही ऑप्शन नहीं है. सॉफ्टनर कपड़े के रेशों पर एक लेयर बना सकता है, जिससे उसकी पानी सोखने की क्षमता कम हो सकती है. इससे कपड़ा देर तक गीला रह सकता है. इसलिए किचन के कपड़े धोते समय नॉर्मल डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें और फैब्रिक सॉफ्टनर से बचें.

4. बदबू आने पर गर्म पानी से धोएं: अगर रसोई के कपड़े से सीलन जैसी बदबू आ रही है तो उसे गर्म पानी से धो सकते हैं. इससे कपड़े में जमा चिकनाई और गंदगी हटाने में मदद मिलती है. ध्यान रखें कि पानी का टेंपरेचर कपड़े के मटेरियल के हिसाब से हो. इसके अलावा धोते समय थोड़ा बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं. सफेद सिरका भी बदबू कम करने में मददगार हो सकता है. ध्यान रहे कि सिरके और ब्लीच को कभी एक साथ न मिलाएं.

5. जल्दी सूखने वाले कपड़े चुनें: अगर आपका रसोई का कपड़ा बार-बार धोने के बाद भी बदबू करता है तो उसके मटेरियल पर ध्यान दें. मोटे और ज्यादा पानी सोखने वाले कपड़ों को सूखने में समय लगता है. खासकर जहां धूप और हवा कम आती है, वहां यह परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए ऐसे कपड़े इस्तेमाल करें जो पानी अच्छी तरह सोखने के साथ जल्दी सूख भी जाएं. रसोई में दो-तीन कपड़े रखें, ताकि एक सूख रहा हो तो दूसरे का इस्तेमाल कर सकें.

6. रसोई के स्पंज को भी साफ रखें: रसोई के कपड़े की तरह बर्तन धोने वाले स्पंज से भी बदबू आ सकती है. स्पंज में पानी और खाने के छोटे टुकड़े फंसे रह जाते हैं. गीला छोड़ने पर इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं.

Advertisement

इसलिए इस्तेमाल के बाद स्पंज को अच्छी तरह निचोड़ें और ऐसी जगह रखें, जहां वह जल्दी सूख सके. इसे नियमित रूप से बदलते रहें. अगर स्पंज से लगातार बदबू आ रही है या वह खराब हो गया है तो नया स्पंज इस्तेमाल करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »