Jowar Upma Recipe: अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो ज्वार उपमा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. ज्वार और सब्जियों से बना यह उपमा फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है. इसे नाश्ते में खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, डाइजेशन बेहतर होता है और ओवरऑल हेल्थ भी अच्छी रहती है.
आज हम आपको सुबह की जल्दबाजी में हेल्दी और टेस्टी ज्वार उपमा बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप कम समय में आसानी से बना सकते हैं.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप ज्वार
1 छोटा चम्मच सरसों के बीज
1 छोटा चम्मच उड़द दाल
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1/4 कप उबले हुए हरे मटर
2 हरी मिर्च (बीच से चीरी हुई या कटी हुई)
चुटकी भर हींग
1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
धनिया पत्ती (सजाने के लिए)
6 करी पत्ते
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
नमक स्वाद अनुसार
2 बड़े चम्मच तेल
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क