Jowar Chilla Recipe: जब हल्के-फुल्के नाश्ते की बात आती है तो चीला कई लोगों की पहली पसंद बन जाता है. यह हेल्दी और टेस्टी होने के साथ-साथ आसानी से पच भी जाता है, इसलिए लोग इसे सुबह के नाश्ते में काफी पसंद करते हैं. आपने अब तक कई तरह के चीले खाए होंगे लेकिन क्या कभी ज्वार के आटे से बना चीला ट्राई किया है.
यह चीला खाने में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, खासकर गर्मियों में. इसे खाने से डाइजेशन बेहतर रहता है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है. आज हम आपको घर पर मिनटों में ज्वार के आटे से चटपटा और क्रिस्पी चीला बनाने का आसान तरीका बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे.
1/2 ज्वार का आटा
1/2 कप गेहूं का आटा
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ अदरक
1 कटा हुआ प्याज
1 कटा हुआ टमाटर
नमक स्वादानुसार
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क