Jau Ka Upma Recipe: नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है. लेकिन कई बार सुबह की जल्दबाजी में समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए जो हेल्दी और टेस्टी होने के साथ-साथ जल्दी भी बन जाए. ऐसे में जौ का उपमा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह खाने में बेहद लाजवाब होता है और इसे सुबह की जल्दी में भी आसानी से बनाया जा सकता है.
जौ सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे डाइजेशन बेहतर रहता है और पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है. इसके अलावा इसमें सेलेनियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. आज हम आपको सुबह की जल्दबाजी में मिनटों में जौ का उपमा बनाना बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि बच्चे से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप जौ का दलिया
1/2 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 गाजर (कटी हुई)
2 चम्मच धनिया पत्ता
1 चम्मच उड़द की दाल
1 चम्मच नींबू रस
एक चुटकी सरसों
1/2 कप मूंगफली (भुनी हुई)
नमक स्वादानुसार
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क