How to Make Bhindi-Chana Dal: गर्मी के दिनों में जब तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है, तब सबसे ज्यादा हल्का खाने का मन करता है. इस मौसम में तला-भुना खाना अच्छा नहीं लगता है, सिर्फ सादा और ऐसा खाने की क्रेविंग्स होती है, जिसे खाकर शरीर को ठंडक मिले. गर्मियों में भिंडी लोग बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन रोजाना एक जैसी भिंडी खाकर भी मन भर जाता है.
आमतौर पर भिंडी को लोग सूखी सब्जी या फ्राई करके खाते हैं, ऐसे में चना दाल भिंडी की यह देसी रेसिपी किसी वरदान से कम नहीं है. जब भिंडी को सोंधी चना दाल के साथ पकाया जाता है, तो इसका स्वाद बिल्कुल अलग लेवल पर पहुंच जाता है. यह डिश न सिर्फ खाने में लाजवाब होती है, बल्कि पौष्टिक भी होती है.
गर्मियों की देसी सब्जी चना दाल भिंडी
बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के घरों में बड़े प्यार से बनाई जाती है. इन इलाकों में दाल और सब्जियों को साथ पकाने की परंपरा काफी पुरानी है. बंगाल में भी भिंडी वाली चना दाल का एक अलग रूप देखने को मिलता है, जहां इसमें पांचफोरन और हल्की मिठास जोड़ी जाती है. कुल मिलाकर यह कोई होटल वाली रेसिपी नहीं, बल्कि दादी-नानी के रसोईघर से निकला घरेलू टेस्ट है.
चना दाल भिंडी बनाने का आसान तरीका
इस तरीके से करें सर्व
चना दाल भिंडी को आप गर्म-गर्म चावल, रोटी और पराठों के साथ मजे से खा सकते हैं. इसके साथ में अगर ठंडा ककड़ी का रायता और आम का अचार मिल जाए तो जेठ की दोपहर में आपका दिल खुश हो जाएगा.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क