Rajasthani Kalmi Vada Recipe: राजस्थान के कलमी वड़ा का स्वाद है लाजवाब, जान लें इसे घर पर बनाने का आसान तरीका
Rajasthani Kalmi Vada Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी और आसानी से बनने वाला स्नैक बनाना चाहते हैं तो राजस्थानी कलमी वड़ा एक बेहतरीन ऑप्शन है. आज हम आपको घर पर उसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Rajasthani Kalmi Vada Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा, चटपटा और नया ट्राई करना चाहते हैं तो राजस्थानी कलमी वड़ा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह टेस्टी डिश अलग-अलग दालों और कुछ मसालों से तैयार की जाती है. तीखी लहसुन की चटनी या हरी चटनी के साथ इसका स्वाद और भी लाजवाब लगता है. आज हम आपको इसे घर पर राजस्थानी कलमी वड़ा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. आइए जानते हैं कि घर पर राजस्थानी कलमी वड़ा कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
Advertisement
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1/2 कप चने की दाल
2 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
2–3 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1 चुटकी हींग
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए तेल
राजस्थानी कलमी वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को अच्छी तरह धोकर 5–6 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद दाल का पानी निकालकर उसे मिक्सी में दरदरा पीस लें.
अब पिसी हुई दाल को एक बड़े बाउल में निकालें. इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटा हरा धनिया, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
फिर इस मिश्रण से छोटे-छोटे वड़े बनाकर एक प्लेट में रख दें.
अब कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो उसमें वड़े डालकर मीडियम गैस पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. सभी वड़ों को इसी तरह तैयार कर लें.
अब इसे पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में बनाने के लिए तले हुए वड़ों को लंबी पट्टियों में काटकर एक बार फिर हल्का फ्राई कर लें. इससे कलमी वड़ा और भी ज्यादा क्रिस्पी हो जाता है.
अब तैयार गरमागरम कलमी वड़े को लहसुन की तीखी चटनी, हरी चटनी या अपनी पसंदीदा सॉस के साथ परोसें और इसका स्वाद लें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क