Pumpkin Muffins Recipe: हैलोवीन का त्योहार हो और खाने की टेबल पर कद्दू से बनी कोई खास डिश न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस मौके पर लोग कद्दू से कई तरह के केक, कुकीज और मिठाइयां बनाते हैं. अगर आप भी इस हैलोवीन घर पर कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो मशहूर शेफ संजीव कपूर की बताई कद्दू के मफिन्स की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.
ये मफिन्स खाने में स्वादिष्ट होने के साथ काफी मुलायम और फूले हुए बनते हैं. इनकी खास बात है कि इन्हें बनाने में कद्दू की प्यूरी का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा कॉफी लिकर, दालचीनी और जायफल पाउडर इनका स्वाद और खुशबू बढ़ाते हैं. आइए जानते हैं इन्हें घर पर बनाने का आसान तरीका.
कद्दू के मफिन्स बनाने के लिए सामग्री
कद्दू के मफिन्स बनाने की आसान रेसिपी
ओवन गर्म करें: सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें. इससे मफिन्स अच्छी तरह बेक होंगे.
मक्खन और चीनी फेंटें: एक बड़े बर्तन में कॉफी लिकर, मक्खन और पिसी हुई चीनी डालें. इलेक्ट्रिक बीटर की मदद से इसे तब तक फेंटें, जब तक मिश्रण हल्का और मुलायम न हो जाए. अब इसमें अंडे डालकर दोबारा अच्छी तरह फेंट लें.
कद्दू की प्यूरी मिलाएं: तैयार मिश्रण में कद्दू की प्यूरी डालें और अच्छी तरह मिला लें.
बैटर तैयार करें: अब इसमें मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, नमक, दालचीनी पाउडर, जायफल पाउडर और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें. सभी चीजों को मिलाकर गांठ रहित बैटर तैयार करें. आखिर में दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें.
मफिन्स बेक करें: तैयार बैटर को पाइपिंग बैग में भरें और कपकेक मोल्ड में तीन-चौथाई तक डालें. इन्हें पहले से गर्म ओवन में 15 से 20 मिनट तक बेक करें.
गार्निशन करके सर्व करें: मफिन्स पकने के बाद इन्हें ओवन से निकालकर ठंडा करें. फिर मोल्ड से बाहर निकालें और ऊपर से आइसिंग शुगर छिड़ककर परोसें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क