Pista Sweets Recipes: बेकार नहीं जाएगा डिब्बे में रखा महंगा 'पिस्ता', घर पर बनाएं ये 9 रॉयल मिठाइयां, मुंह में घुल जाएंगा स्वाद

काजू-बादाम के साथ पिस्ता भी लोग खरीदकर तो घर ले जाते हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल ज्यादा नहीं कर पाते हैं. जिसकी वजह से वो कई बार डिब्बे में ही पड़े रह जाते हैं, लेकिन अब आप इनसे 9 शानदार मिठाइयां बना सकता हैं, जिनको बनाना भी बहुत सिंपल है.

Advertisement
पिस्ता से कई मिठाइयां बनती हैं. (PHOTO:AI) पिस्ता से कई मिठाइयां बनती हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

Pista Sweets Recipes: ड्राईफ्रूट्स आमतौर पर घरों में हलवा या खीर में डाले जाते हैं, इसके अलावा काजू-बादाम के अलावा किशमिश और पिस्ता तो लंबे समय तक डिब्बे में ही पड़े रहते हैं, जिसकी वजह से कई बार तो वो खराब भी हो जाते हैं. लेकिन अगर घर में रखा 1000 से 2000 रुपये किलो बिकने वाला पिस्ता अगर लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है तो अब इसे बेकार न जाने दें.

Advertisement

पिस्ता सिर्फ मिठाई सजाने के काम नहीं आता, बल्कि इससे कई टेस्टी और लाजवाब डिशेज बनाई जा सकती हैं. बाजार में पिस्ता से बनने वाली यह मिठाइयां काफी महंगी बिकती हैं, ऐसे में अब आप इनको आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं. पिस्ता कुल्फी से लेकर पिस्ता बर्फी और मिल्कशेक तक, ये रेसिपीज स्वाद में बेहद खास होती हैं और इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. 

आइए जानते हैं पिस्ता से बनने वाली 9 शानदार रेसिपीज.

पिस्ता कुल्फी

गर्मियों में ठंडी-ठंडी पिस्ता कुल्फी भला किसे पसंद नहीं होती. दूध, पिस्ता, चीनी और इलायची से तैयार होने वाली यह कुल्फी बेहद क्रीमी और स्वादिष्ट होती है. इसे कुल्फी मोल्ड में जमाकर सर्व करें और ऊपर से कटे हुए पिस्ते से गार्निश करें.

पिस्ता बर्फी

पिस्ता बर्फी किसी भी त्योहार या खास मौके के लिए एक शानदार मिठाई है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है. पिस्ते को पीसकर इसमें मावा और चीनी मिलाकर बर्फी तैयार की जा सकती है. सर्व करने से पहले बस आप इसके ऊपर से चांदी का वर्क और पिस्ते की गार्निशिंग कर दीजिए.

Advertisement

पिस्ता मिल्कशेक

गर्मी में लोग मैंगो शेक तो खूब पीते हैं, लेकिन आप मिनटों में पिस्ता मिल्कशेक भी बना सकते हैं. दूध, पिस्ता, चीनी और इलायची को ब्लेंड करके तैयार किया गया यह मिल्कशेक स्वाद के साथ-साथ बेहद रिच और क्रीमी भी होता है. इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें.

पिस्ता फिरनी

जब खीर खाने का मन ना हो तो आप फिरनी भी बना सकते हैं और पिस्ता फिरनी का स्वाद तो कमाल होता है. चावल को पीसकर दूध में पकाएं और इसमें चीनी, इलायची और बारीक कटे पिस्ते डालें. ठंडा होने के बाद इसे सर्व करें और गर्मियों में तो यह आइसक्रीम को भी फेल कर देती है.

पिस्ता लड्डू

बेसन के लड्डू के मुकाबले पिस्ते से बने लड्डू स्वाद में बेहद खास होते हैं. पिस्ता, मावा और चीनी से तैयार किए गए ये लड्डू मुंह में जाते ही घुल जाते हैं. त्योहारों और मेहमानों के लिए यह एक बेहतरीन मिठाई जरूर बनाएं.

पिस्ता केक

केक लवर्स चाहे तो घर पर पिस्ता केक बना सकते हैं. केक बैटर में पिस्ते का पाउडर या बारीक कटे हुए पिस्ते मिलाकर इसे तैयार किया जा सकता है. इसका हल्का नटी फ्लेवर केक को बेहद खास बना देता है.

पिस्ता आइसक्रीम

क्रीमी और रिच पिस्ता आइसक्रीम घर पर बनाना भी काफी आसान है, दूध, क्रीम, चीनी और पिस्ते से तैयार यह आइसक्रीम बाजार जैसी लगती है. इसे फ्रीजर में अच्छी तरह जमाकर ऊपर से पिस्ते की गार्निशिंग के साथ सर्व करें.

Advertisement

पिस्ता शाही टुकड़ा

शाही टुकड़े में पिस्ते का स्वाद मिलाकर आप इसे और भी रॉयल बना सकते हैं. तली हुई ब्रेड के ऊपर मीठी रबड़ी डालें और ऊपर से कटे हुए पिस्ते से गार्निश करें. यह मिठाई देखने में जितनी शानदार लगती है, स्वाद में भी उतनी ही लाजवाब होती है.

पिस्ता हलवा

पिस्ता हलवा एक रिच और मजेदार मिठाई है, पिस्ते को पीसकर घी, दूध और चीनी के साथ पकाया जाता है. इसमें इलायची और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है. खास मौकों पर यह मिठाई जरूर ट्राई करें.

पिस्ते को लंबे समय तक डिब्बे में रखकर भूलने के बजाय इन स्वादिष्ट रेसिपीज में इस्तेमाल करें. चाहे ठंडी कुल्फी हो, क्रीमी मिल्कशेक, स्वादिष्ट बर्फी या रॉयल शाही टुकड़ा, पिस्ता हर डिश के स्वाद को और भी खास बना देता है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »