Onion Pachadi Recipe: 10 मिनट में साउथ इंडियन स्टाइल में बनाएं प्याज पचड़ी, बोरिंग खाना भी लगेगा टेस्टी, आसान है रेसिपी

दाल-चावल, इडली या डोसा के साथ कुछ चटपटा खाने का मन है तो साउथ इंडियन प्याज पचड़ी ट्राई करें. प्याज, लहसुन, अदरक, सूखी लाल मिर्च और इमली से बनने वाली यह चटनी स्वाद में लाजवाब है. जानें घर पर इसे बनाने की आसान रेसिपी.

Advertisement
प्याज को काटने से पहले पानी में भिगोकर रख सकते हैं. (PHOTO:AI) प्याज को काटने से पहले पानी में भिगोकर रख सकते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:31 PM IST

Onion Pachadi Recipe: आलू के बाद प्याज सबसे ज्यादा सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है और प्याज के बिना सब्जी अधूरी रह जाती है. साउथ इंडिया में प्याज की एक खास रेसिपी बनाई जाती है, जिसे बनाने में भी समय नहीं लगता है और उसका स्वाद भी कमाल लगता है. अगर आप भी सादा दाल-चावल खाकर बोर हो गए हैं तो एक बार इसके साथ प्याज पचड़ी बनाकर सबको खिलाएं. 

Advertisement

खासतौर पर  आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में प्याज पचड़ी बनाई जाती है, जिसका स्वाद भी लाजवाब होता है. प्याज पचड़ी यानी प्याज की चटनी ही होती है, जो झटपट तैयार भी हो जाती है. इसे आप दाल-चावल के अलावा इडली, डोसा और पराठा के साथ मिलाकर खा सकते हैं. आइए इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं. 

प्याज पचड़ी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • प्याज: 2 मिडियम 
  • 1 बड़ा चम्मच चना दाल
  • 1 बड़ा चम्मच उड़द दाल
  • 5–6 लहसुन की कलियां 
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा.
  • 4 से 12 सूखी लाल मिर्च 
  • इमली का एक छोटा टुकड़ा (या नींबू का रस)
  • एक चुटकी गुड़ (ऑप्शनल)
  • स्वादानुसार नमक 
  • 1½ से 2 बड़े चम्मच तेल

तड़के के लिए

  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच उड़द दाल
  • एक चुटकी हींग 
  • कुछ ताजी करी पत्तियां

प्याज पचड़ी बनाने का आसान तरीका

Advertisement

दाल भूनें: सबसे पहले एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें. इसमें चना दाल और उड़द दाल डालकर धीमी से मिडियम फ्लेम पर सुनहरा होने और खुशबू आने तक भून लें.

अदरक, लहसुन और प्याज भूनें: अब इसमें मोटे कटे हुए अदरक और लहसुन डालें. इसके बाद कटे हुए प्याज डालकर 2–3 मिनट तक भूनें. प्याज के नरम और हल्के सुनहरे होने तक पकाएं.

मसाले और इमली मिलाएं: अब इसमें सूखी लाल मिर्च और इमली डालकर एक मिनट तक भूनें. इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें.

मिश्रण को पीस लें: ठंडे मिश्रण को मिक्सर जार में डालें. इसमें थोड़ा गुड़ और स्वादानुसार नमक मिलाएं. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर बारीक या हल्का दरदरा पीस लें.

तड़का लगाएं: एक छोटे पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें राई डालें. राई चटकने पर उड़द दाल, हींग और करी पत्ते डालकर भूनें. तैयार तड़के को चटनी के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिला लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »