Methi ki kachori recipe: त्योहारों पर आज भी घरों में कचौड़ियां बनाई जाती है, जिसका स्वाद बच्चे से लेकर बड़ों को बहुत पसंद आता है. कचौड़ी वैसे तो अक्सर लोग आलू और प्याज की बनाते हैं, लेकिन इस बार आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आप मेथी की कचौड़ी बना सकते हैं. सर्दियों में बाजार में मेथी आसानी से मिल भी जाती है और इसके पराठे और पूड़ी तो अक्सर लोग घरों में बनाते हैं, मगर इस बार आप इसकी कचौड़ी बनाकर खाएं.
मेथी की कचौड़ी बनाने में कोई झंझट भी नहीं होता है और आप इसको अपनी रसोई में मौजूद चीजों से मिनटों में तैयार कर सकते हैं. मेथी की कचौड़ी को बिना किसी स्टफिंग के बनाया जाता है और इनको थोड़ा कुरकुरा रखा जाता है. खस्ता कचौड़ियों को आप आलू की सब्जी या फिर चटनी के साथ खा सकते हैं. आइए मेथी की कचौड़ी बनाने का आसान तरीका बताते हैं.
मेथी की कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री
मेथी की कचौड़ी बनाने का तरीका
इस तरीके से करें सर्व
अक्सर कचौड़ी बनाते समय लोई के अंदर स्टफिंग भरी जाती है, लेकिन मेथी को आप बिना किसी स्टफिंग के बना सकते हैं. मेथी की खस्ता कचौड़ी खाने में बहुत टेस्टी लगती है और आप इसको मेहमानों को भी चाय के साथ सर्व कर सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क