Roti Pakoda Recipe: पकौड़ों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. बारिश का मौसम हो या शाम की चाय, गरमा-गरम पकौड़े खाने का मजा ही अलग होता है. आमतौर पर लोग आलू, प्याज, गोभी या पालक के पकौड़े बनाते हैं लेकिन आप हर बार एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए आपको बाजार से कोई खास सामान लाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
घर में बची हुई रात की रोटियों से ही आप टेस्टी और कुरकुरे पकौड़े तैयार कर सकते हैं. बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम आलू की स्टफिंग वाले ये पकौड़े खाने में काफी टेस्टी लगते हैं. इन्हें हरी धनिया की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसा जा सकता है. तो आइए जानते हैं रात की बची रोटी से क्रिस्पी पकौड़े कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
2-3 मीडियम साइज उबले आलू
रात की बची हुई रोटियां (जरूरत के अनुसार)
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1 छोटी चम्मच चिली फ्लेक्स
आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच बेसन
एक चुटकी हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
एक चौथाई छोटी चम्मच अजवाइन
आधी छोटी चम्मच जीरा
एक चुटकी बेकिंग सोडा (ऑप्शनल)
तलने के लिए तेल
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क