Lauki Bhujia Recipe: लौकी की सब्जी छोड़िए! बिहारी स्टाइल में बनाएं इसकी टेस्टी भुजिया, रेसिपी है आसान

Lauki Bhujia Recipe: अगर आप रोज की लौकी की सब्जी से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो लौकी की भुजिया बना सकते हैं. इसे बनाना जितना आसान है, खाने में यह उतनी ही टेस्टी लगती है. आज हम आपको बिहारी स्टाइल में लौकी की भुजिया बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
लौकी की भुजिया रेसिपी (Photo- ITG) लौकी की भुजिया रेसिपी (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST

Lauki Bhujia Recipe: लौकी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है और इससे कई तरह की डिश बनाई जाती हैं. आज हम आपको बिहारी स्टाइल में लौकी की भुजिया बनाने का आसान तरीका बताएंगे. प्याज, हरी मिर्च और हल्के मसालों के साथ तैयार यह भुजिया खाने में काफी टेस्टी लगती है और इसे आप बेहद आसानी से कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं. आप इसे रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं. अगर आप भी रोज की लौकी की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हल्का और टेस्टी खाना चाहते हैं तो लौकी की भुजिया ट्राई कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं लौकी की भुजिया बनाने का आसान तरीका और इसके लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

500 ग्राम लौकी
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1 बड़ी चम्मच सरसों का तेल
आधी छोटी चम्मच जीरा
आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक

लौकी की भुजिया बनाएं कैसे?

  1. लौकी की भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर इसमें जीरा डालें और इसे चटकने दें.
  2. अब इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें. प्याज को ज्यादा ब्राउन करने की जरूरत नहीं है. इसके बाद कड़ाही में कटी हुई लौकी डालें और ढक्कन लगाकर लगभग 5-7 मिनट तक पकाएं.
  3. अब इसमें हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. कड़ाही को फिर से ढक दें और मीडियम आंच पर लौकी को नरम होने तक पकने दें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें, ताकि सब्जी कड़ाही में चिपके नहीं.
  4. लौकी अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें. गरमा-गरम लौकी की भुजिया को रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ सर्व करें.

इन बातों का रखें ध्यान

  • लौकी में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए अलग से ज्यादा पानी डालने की जरूरत नहीं है.
  • लौकी को ढककर मीडियम आंच पर पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें.
  • प्याज को ज्यादा ब्राउन न करें, इससे भुजिया का स्वाद बदल सकता है.
  • लौकी को ज्यादा न गलाएं, हल्का नरम होने तक पकाना बेहतर रहेगा.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »