Crispy Jalebi Recipe: घर पर बनेगी हलवाई जैसी कुरकुरी और रसीली जलेबी, बस जान लें बनाने का सही तरीका

Crispy Jalebi Recipe: गरमा-गरम जलेबी का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. बाहर की कुरकुरी और अंदर से रस से भरी जलेबी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंदीदा मिठाइयों में से एक है. आज हम आपको घर पर जलेबी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
घर पर इस आसान रेसिपी से बनाएं हलवाई जैसी टेस्टी जलेबी (Photo-ITG) घर पर इस आसान रेसिपी से बनाएं हलवाई जैसी टेस्टी जलेबी (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST

Crispy Jalebi Recipe: बारिश के मौसम में गरमा-गरम जलेबी  खाने का मजा ही कुछ और होता है. वैसे तो बाजार में जलेबी आसानी से मिल जाती है लेकिन घर पर अपने हाथों से बनी शुद्ध, कुरकुरी और रसीली जलेबी का स्वाद अलग ही होता है. कई लोगों को लगता है कि हलवाई जैसी परफेक्ट जलेबी घर पर बनाना मुश्किल है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. आज हम आपको बाजार जैसी कुरकुरी और रस से भरी जलेबी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप आसानी से बनाकर परिवार के साथ बारिश के मौसम का आनंद ले सकते हैं.

Advertisement

जलेबी के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

चाशनी बनाने के लिए
1 कप चीनी
¾ कप पानी
½ नींबू का रस
½ छोटा चम्मच केसर

खमीर वाली जलेबी के लिए
1 कप मैदा
½ छोटा चम्मच यीस्ट
2 छोटे चम्मच बेसन
तलने के लिए घी या तेल
½ कप पानी

इंस्टेंट जलेबी के लिए
1 कप मैदा
¼ कप दही
1 छोटा चम्मच सिरका
½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
तलने के लिए घी या तेल
½ कप पानी

घर पर हलवाई जैसी कुरकुरी जलेबी कैसे बनाएं?

खमीर वाली जलेबी का बैटर
एक बाउल में मैदा, यीस्ट, बेसन और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. इसे 6 से 7 घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि बैटर अच्छी तरह फर्मेंट हो जाए. इसके बाद बैटर को एक बार अच्छी तरह फेंट लें.

Advertisement

इंस्टेंट जलेबी का बैटर
एक बाउल में मैदा, दही, सिरका और बेकिंग पाउडर डालकर मिलाएं. इसे 5 से 7 मिनट तक रखें. फिर इसमें पानी डालकर बिना गांठ वाला स्मूद बैटर तैयार करें और लगभग 2 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें.

अब बनाएं चाशनी
चाशनी बनाने के लिए एक पैन में चीनी और पानी डालकर मीडियम गैस पर गर्म करें. जब चीनी पूरी तरह घुल जाए, तब इसमें नींबू का रस डालें और लगातार चलाते हुए एक तार की चाशनी तैयार करें. आखिर में केसर डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.

अब बनाएं जलेबी
तैयार घोल को पाइपिंग बैग या सॉस की बोतल में भर लें. कढ़ाई में घी या तेल गर्म करें और गोल-गोल आकार में जलेबियां बनाते हुए मीडियम गैस पर सुनहरा होने तक तलें. 

इसके बाद तुरंत जलेबियों को तैयार चाशनी में 3 से 4 मिनट के लिए डुबो दें. फिर निकालकर गरमा-गरम परोसें.

घर पर बनी कुरकुरी और रसीली जलेबी का स्वाद चाय या रबड़ी के साथ और भी टेस्टी लगता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »