Hari Mirch Ka Halwa Recipe: क्या कभी खाया है तीखी मिर्च का मीठा हलवा? जानें इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी
Hari Mirch Ka Halwa Recipe: आपने कई तरह की मिठाइयां खाई होंगी लेकिन क्या कभी हरी मिर्च से बनी मिठाई ट्राई की है? अगर नहीं तो आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे जो खाने में काफी लाजवाब लगती है.
Advertisement
घर पर इस आसान रेसिपी से बनाएं 'हरी मिर्च का हलवा' (Photo-ITG)
Hari Mirch Ka Halwa Recipe: मिठाई में अगर आप हर बार कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो हरी मिर्च का हलवा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. नाम सुनकर यह थोड़ा अजीब जरूर लगता है लेकिन सही तरीके से बनाने पर इसमें मिर्च का तीखापन लगभग खत्म हो जाता है और इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है. खोया, सूजी, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार होने वाला यह अनोखा हलवा आप घर पर किसी भी खास मौके पर आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और इसे कैसे बना सकते हैं.
Advertisement
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
50 ग्राम हरी मिर्च (बीज निकालकर लंबाई में चीरी हुई)
1 इंच फिटकरी का टुकड़ा
2 बड़े चम्मच घी
2 बड़े चम्मच सूजी
1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 कप कद्दूकस किया हुआ खोया (मावा)
4 बड़े चम्मच चीनी
थोड़ा-सा कटा हुआ काजू
थोड़ा-सा कटा हुआ बादाम
थोड़ा-सा कटा हुआ पिस्ता
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क