How to Make Dhaniye Ka Paratha: दही के साथ नाश्ते में खाएं खस्ता 'धनिया पराठा', शेफ कुणाल ने बताई रेसिपी

अगर सुबह के नाश्ते के लिए कोई सब्जी समझ न आए, तो यह क्रिस्पी धनिया पराठा एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. हरे धनिए की ताजगी, देसी घी की खुशबू और चटपटे मसालों से तैयार यह खस्ता पराठा बनाने में बेहद आसान है. इसे आप दही, अचार या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं.

Advertisement
धनिया हर सब्जी में जान डाल देता है. (PHOTO:ITG/AI) धनिया हर सब्जी में जान डाल देता है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

How to Make Dhaniye Ka Paratha: सुबह-सुबह, गरमा-गरम पराठों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. आलू, गोभी और पनीर के पराठे तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी 'क्रिस्पी धनिया पराठा' ट्राई किया है? कई बार घर में कुछ सब्जी नहीं होती है, उस समय समझ नहीं आता है कि ब्रेकफास्ट के लिए क्या बनाएं, तब आप धनिया वाला पराठा बना सकते हैं.

Advertisement

हरे धनिए की ताजगी, देसी घी की सोंधी खुशबू और मसालों का चटपटापन मिलकर इस पराठे को बेहद लाजवाब बना देते हैं. यह न सिर्फ खाने में टेस्टी और क्रिस्पी होता है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. सुबह के नाश्ते या बच्चों के टिफिन के लिए यह एक परफेक्ट और झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है. शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्रम अकाउंट पर धनिया पराठा की आसान रेसिपी शेयर की है, जिसे आप भी अपने घर पर ट्राई कर सकते हैं.

हरा धनिया पराठा महज 20 मिनट में आप बना सकते हैं और इसमें ज्यादा गरम मसाला भी नहीं डाला जाता है. इसलिए आप इसे गर्मी में भी बनाकर खा सकते हैं और दही के साथ तो इसे खाने का स्वाद ही अलग होता है. 

धनिया पराठा के लिए लीजिए ये चीजें

Advertisement
  • गेहूं का आटा: 2 कप
  • बारीक कटा हरा धनिया: 1 बड़ा कप 
  • हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक: 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • अजवाइन: 1/2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला या अमचूर पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • देसी घी या तेल
  • गुनगुना पानी: आटा गूंथने के लिए

इस तरीके से बनाएं धनिया पराठा

  1. सबसे पहले एक परात में गेहूं का आटा लें. इसमें अजवाइन को हाथों से क्रश करके डालें. साथ ही नमक और एक छोटा चम्मच देसी घी डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब गुनगुने पानी की मदद से थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक नरम और लचीला आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 10 मिनट के लिए सेट होने दें.
  2. धनिया स्टफिंग के लिए एक मिक्सिंग बाउल में बारीक कटा हुआ हरा धनिया, हरी मिर्च, कद्दूकस किया अदरक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. इस बात का ध्यान रहे कि स्टफिंग बताते हुए धनिया में पानी बिल्कुल न हो, वरना पराठा फटने लगेगा.
  3. अब आटे की मीडियम शेप की लोइयां तोड़ लें. एक लोई को सूखे आटे में लपेटकर रोटी की तरह पतला बेल लें. बेली हुई रोटी पर थोड़ा सा घी फैलाएं और तैयार किया हुआ धनिया-मसाला चारों तरफ अच्छे से छिड़क दें.
  4. अब इसे रोल करके लच्छा पराठे का आकार दें या फिर ट्रायंगल शेप में मोड़कर हल्के हाथों से बेल लें. तवे को मीडियम गैस पर गर्म करें. बेले हुए पराठे को तवे पर डालें.
  5. जब एक तरफ से हल्का सिक जाए, तो इसे पलट दें. अब दोनों तरफ देसी घी या तेल लगाते हुए, कलछी से हल्का-हल्का दबाकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक अच्छी तरह सेंक लें. 

इस तरीके से करें सर्व 

गर्मा-गर्म, खस्ता धनिया पराठे के ऊपर से थोड़ा सा सफेद मक्खन रखें. इस पराठे को आप ताजे दही, आम के तीखे अचार, हरी चटनी या फिर गरमा-गर्म अदरक वाली चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. यह सिंपल दही के साथ भी बेहद मजेदार लगता है. 

Advertisement

 

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »