How To Make Thick Curd Without Milk: बिना दूध सिर्फ इस 1 चीज से जमाएं बाजार जैसा थक्केदार गाढ़ा दही, जानें आसान तरीका

How To Make Thick Curd Without Milk: क्या बिना दूध के भी दही जम सकती है? अगर आपके मन में भी ये सवाल उठता है, तो इसका जवाब हां है. आप कच्ची मूंगफली की मदद से बिना दूध भी घर पर गाढ़ा और टेस्टी दही जमा सकते हैं. ये डेयरी-फ्री और प्लांट-बेस्ड ऑप्शन है, जिसे कुछ आसान स्टेप्स में तैयार किया जा सकता है.

Advertisement
बिना दूध और जामन आप आसानी से मूंगफली की मदद से दही जमा सकते हैं. (Photo: ITG) बिना दूध और जामन आप आसानी से मूंगफली की मदद से दही जमा सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

How To Make Thick Curd Without Milk: गर्मियां हों, बरसात हो या फिर सर्दियां, दही भारतीय खाने का एक ऐसा हिस्सा है, जो हर मौसम में बहुत ही चाव से खाया जाता है. हर घर में दही रोजाना इस्तेमाल की जाती है. गर्मियों में ये ज्यादा क्वांटिटी में खाया जाता है. जब भी दही का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले दूध याद आता है. दरअसल, आमतौर पर दही को दूध से ही बनाया जाता है. ऐसे में दही जमाने के लिए दूध का होना बहुत जरूरी है. इसलिए ज्यादातर लोगों को लगता है कि बिना दूध के दही जमाना नामुमकिन है. लेकिन अगर हम कहें कि आप बिना दूध के और सिर्फ मूंगफली की मदद से भी गाढ़ा और स्वादिष्ट दही तैयार कर सकते हैं, तो क्या आपको विश्वास होगा? 

Advertisement

जी हां, आप महज मूंगफली की मदद से दही जमा सकते हैं. मूंगफली की मदद से जमने वाला दही उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है जो किसी वजह से डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं खाते या कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं. खास बात ये है कि इसे जमाने के लिए न ज्यादा सामान की जरूरत पड़ती है और ना ही मेहनत करने की. बस कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप घर पर ही बिना दूध के मूंगफली की दही तैयार कर सकते हैं.

मूंगफली से कैसे जमाएं दही?

1. बिना दूध दही जमाने के लिए सबसे पहले कच्ची मूंगफली लें. बता दें, दही जमाने के लिए भुनी हुई नहीं लेनी होती है. कच्ची मूंगफली से दही का रंग और स्वाद बेहतर आता है.

2. करीब 1 कप कच्ची मूंगफली को अच्छी तरह धोकर 4 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें. इससे मूंगफली के दाने सॉफ्ट हो जाएंगे और आसानी से पिसेंगे.

Advertisement

3. इसके बाद भीगी हुई मूंगफली को मिक्सर में डालें और लगभग 3 कप पानी की मदद से बारीक पीस लें. ध्यान रखें कि सारा पानी एक साथ न डालें, बल्कि थोड़ा-थोड़ा करके मिलाएं.

4. अब तैयार पेस्ट को सूती/मलमल के कपड़े में डालकर अच्छी तरह निचोड़ लें. इससे आपको मूंगफली का दूध अलग मिल जाएगा और बचा हुआ गूदा अलग हो जाएगा.

5. निकाले गए मूंगफली के दूध को गैस पर रखें और लगातार चलाते हुए एक उबाल आने तक पकाएं. उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें.

6. जब दूध हल्का गुनगुना रह जाए, तब इसे एक बर्तन में निकाल लें. अब इसमें 7-8 हरी मिर्च के डंठल डाल दें. माना जाता है कि इन डंठलों पर मौजूद नेचुरल बैक्टीरिया दही जमाने में मदद करते हैं.

7. बर्तन को ढककर किसी ऐसी जगह पर रख दें, जहां हल्की गर्माहट हो. इसे 8 से 9 घंटे के लिए रख दें. अगर रात में जमाने के लिए रखेंगे, तो सुबह तक दही तैयार मिल सकती है.

8. 8-9 घंटे से पहले बर्तन को नहीं हिलाना है. जब टाइम पूरा हो जाए तब उसे खोलकर देखें. आपकी गाढ़ी मूंगफली की दही तैयार होगी. इसका स्वाद दूध वाली दही से थोड़ा अलग होगा क्योंकि इसमें मूंगफली का फ्लेवर रहेगा, लेकिन ये एक बेहतरीन डेयरी-फ्री ऑप्शन हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »