Paneer Sutli Bomb Recipe: दिवाली पर मेहमानों को खिलाएं पनीर सुतली बम, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, बेहद आसान है रेसिपी

दिवाली पर मेहमानों के लिए कुछ नया और चटपटा बनाना चाहती हैं, तो पनीर सुतली बम की रेसिपी जरूर ट्राई करें. पनीर और उबले नूडल्स से तैयार यह अनोखा स्नैक बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम होता है. इसे घर पर आसानी से बनाकर गरमा-गरम सर्व करें.

Advertisement
पनीर से सुतली बम डिश बनाएं. (PHOTO:AI) पनीर से सुतली बम डिश बनाएं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

Paneer Sutli Bomb Recipe: दीपावली के मौके पर लोग खूब मिठाई खाते हैं और इसके साथ में ही पटाखे भी छोड़ते हैं. सूतली बम तो आपने खूब फोड़ा होगा, लेकिन क्या आपने कभी पनीर सूतली बम खाया है. 

अगर आप भी इस दिवाली मेहमानों के लिए कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ दिखने में भी बिल्कुल अलग हो, तो पनीर सुतली बम ट्राई कर सकते हैं. इसका नाम भले ही पटाखे जैसा हो, लेकिन यह खाने में बेहद लाजवाब स्नैक है. 

Advertisement

खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं पनीर सुतली बम बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और इसकी आसान रेसिपी क्या है.

पनीर सुतली बम बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 200 ग्राम पनीर
  • 1 कप उबले हुए नूडल्स
  • 2 बड़े चम्मच मैदा
  • 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 1 बड़ा चम्मच शेजवान चटनी
  • 1 बड़ा चम्मच टोमेटो केचप
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • तलने के लिए तेल

पनीर सुतली बम बनाने की आसान तरीका

1. सबसे पहले तैयार करें मसालेदार घोल

एक बड़े बाउल में मैदा और कॉर्नफ्लोर डालें. अब इसमें शेजवान चटनी, टोमेटो केचप, नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल इतना गाढ़ा हो कि पनीर के टुकड़ों पर अच्छी तरह चिपक जाए.

Advertisement

2. पनीर को घोल में डुबोएं

अब पनीर को छोटे चौकोर या गोल टुकड़ों में काट लें. इन टुकड़ों को तैयार मसालेदार घोल में डालकर अच्छी तरह कोट कर लें. ध्यान रखें कि पनीर का हर हिस्सा घोल से ढक जाए, ताकि इसमें अच्छा स्वाद आए.

3. नूडल्स से दें सुतली बम का आकार

अब पहले से उबले हुए नूडल्स लें. इन्हें पनीर के टुकड़ों के चारों तरफ धीरे-धीरे लपेटें. नूडल्स को इस तरह लपेटें कि पनीर पूरी तरह ढक जाए और उसका आकार गोल सुतली बम जैसा दिखाई देने लगे. ध्यान रखें कि नूडल्स बहुत ज्यादा गीले न हों.

4. सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें

एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर तैयार पनीर बम को सावधानी से डालें. इन्हें मीडियम फ्लेम पर चारों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. बहुत तेज आंच पर तलने से नूडल्स जल्दी रंग पकड़ सकते हैं, जबकि अंदर का पनीर ठीक से गर्म नहीं होगा.

5. चटनी के साथ करें सर्व

जब पनीर सुतली बम अच्छी तरह फ्राई हो जाएं, तो इन्हें प्लेट में निकाल लें. ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़क सकते हैं. इन्हें हरी चटनी या टोमेटो केचप के साथ गरमा-गरम परोसें.

प्रो टिप: नूडल्स को पनीर पर अच्छी तरह लपेटें, ताकि तलते समय उनकी परत खुले नहीं. इस तरह आपके पनीर सुतली बम बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम बनेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »