Cinnamon Baked Pears Recipe: मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो अक्सर भारतीय घरों में हलवा, खीर, मिठाई या कुछ तला-भुना बनाने का ख्याल सबसे पहले दिमाग में आता है. लेकिन अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो बनाने में आसान हो और फल से तैयार हो जाए, तो नाशपाती की ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. दालचीनी और नाशपाती से मिलाकर एक खास डेजर्ट बनाया जाता है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी को बहुत अच्छा लगता है और इसे एक बार खाने के बाद आप हलवा-खीर सब भूल जाएंगे.
शेफ कुणाल कपूर ने नाशपाती को दालचीनी को पकाकर एक आसान डेजर्ट तैयार किया है. इसकी खास बात है इसका ओट्स और पनीर से बना क्रम्बल टॉपिंग, जो इसे स्वाद के साथ थोड़ा अलग टेक्सचर भी देता है. इसे रेसिपी को आप आसानी से अपने घर तैयार कर सकते हैं और जब आप इसे सर्व करेंगे तो सब लोग आपसे इसकी रेसिपी पूछने लगेंगे. आइए इसकी आसान रेसिपी जानते हैं.
दालचीनी-नाशपाती की मिठाई के लिए सामग्री
कैसे बनाएं दालचीनी-नाशपाती वाली मिठाई?
घर पर क्यों ट्राई कर सकते हैं ये डेजर्ट?
अगर घर में नाशपाती रखी है और उससे कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो यह आसान ऑप्शन हो सकता है. इसमें बहुत ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती और इसे ओवन या एयर फ्रायर में भी बनाया जा सकता है. दालचीनी इसकी खुशबू और स्वाद बढ़ाती है, जबकि ओट्स और पनीर की टॉपिंग इसे नॉर्मल फल की प्लेट से अलग बनाती है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क