Chili Garlic Egg Salad Recipe: सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर हो तो पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है. अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी, टेस्टी और पेट भरने वाली डिश से करना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे ब्रेकफास्ट डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर आपको भरपूर प्रोटीन मिलेगा और इसके साथ ही आपका मन भी खुश हो जाएगा.
ऐसे में आप ब्रेकफास्ट में चिली गार्लिक एग सलाद बनाकर खा सकते हैं. एक तो अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता हैं और जब इनमें लहसुन, लाल मिर्च और ताजी सब्जियों का स्वाद मिल जाता है, तो यह साधारण सलाद भी बेहद खास बन जाता है.
यह रेसिपी उन लोगों के लिए भी शानदार है जो वजन कंट्रोल रखना चाहते हैं, लेकिन स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते. इस सलाद की खासियत यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसमें इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें आपकी रसोई में आसानी से मिल जाती है.
चिली गार्लिक एग सलाद के लिए लीजिए ये चीजें
चिली गार्लिक पेस्ट के लिए
सलाद के लिए
बनाने की आसान तरीका
यह चिली गार्लिक एग सलाद स्वाद, पोषण और ताजगी का शानदार कॉम्बिनेशन है. अगर आप रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस रेसिपी को अपने मेन्यू में शामिल कर सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क