How to Make Besan at Home: घर पर इन 2 तरीकों से बनाएं शुद्ध बेसन, त्योहारों पर बढ़ जाएगा पकवानों का स्वाद

How to Make Besan at Home: बेसन से भारतीय घरों में नाश्ते से लेकर डिनर तक कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं. आज हम आपको घर पर आसानी से बेसन बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे आप एक बार बनाकर सही तरीके से स्टोर कर कुछ दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement
चना दाल से घर पर बनाएं बेसन (Photo- ITG) चना दाल से घर पर बनाएं बेसन (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

How to Make Besan at Home: बेसन भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाली सबसे जरूरी चीजों में से एक है. इससे पकौड़े, कढ़ी, चीला, लड्डू और कई तरह के टेस्टी स्नैक्स बनाए जाते हैं. त्योहारों पर भी बेसन से कई तरह की मिठाइयां तैयार की जाती हैं. यही वजह है कि ज्यादातर घरों में बेसन हमेशा मौजूद रहता है. हालांकि, कुछ लोग बाजार से मिलने वाले बेसन की शुद्धता को लेकर परेशान रहते हैं.

Advertisement

ऐसे में आप चाहें तो घर पर भी चने की दाल से बेसन तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. आज हम आपको घर पर बेसन बनाने के दो आसान तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से ताजा बेसन तैयार कर सकते हैं.

घर पर बेसन बनाने के लिए क्या चाहिए?
500-600 ग्राम चने की दाल

पहला तरीका: बिना भूने बनाएं बेसन
घर पर बिना भूने बेसन बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद दाल को 1-2 दिन तक तेज धूप में सुखाएं, ताकि उसकी नमी अच्छी तरह निकल जाए. दाल पूरी तरह सूखकर कड़क हो जाए तो इसे मिक्सर के सूखे जार में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालकर बारीक पीस लें. अब पिसे हुए बेसन को बारीक छलनी से छान लें. अगर छलनी में मोटे कण बच जाएं तो उन्हें दोबारा पीसकर छान सकते हैं. इस तरह घर पर बेसन तैयार हो जाएगा.

Advertisement

दूसरा तरीका: कड़ाही में भूनकर बनाएं बेसन
अगर आप हल्का भुना हुआ बेसन बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले चने की दाल को साफ करके एक दिन तक धूप में सुखा लें. अब कड़ाही गर्म करें और उसमें दाल डालकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक हल्का भूनें. ध्यान रखें कि दाल का रंग ज्यादा गहरा न हो और वह जले नहीं. इसके बाद दाल को पूरी तरह ठंडा होने दें. अब इसे मिक्सर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालकर बारीक पीस लें. तैयार बेसन को छलनी से छानें और अगर कुछ मोटे कण बच जाएं तो उन्हें दोबारा पीस लें. इस तरह आपका बेसन इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा.

घर पर बने बेसन को कैसे करें स्टोर?

बेसन को लंबे समय तक अच्छा बनाए रखने के लिए उसे सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है. इसके लिए बेसन को पूरी तरह ठंडा होने के बाद साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें. कांच का जार भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हर बार बेसन निकालने के लिए सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें और कंटेनर का ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें. बेसन को नमी और गर्मी से दूर रखें, ताकि उसमें गांठें न पड़ें और वह जल्दी खराब न हो. अगर बेसन में अजीब गंध आए या उसमें कीड़े दिखाई दें तो उसका इस्तेमाल न करें.

Advertisement

घर पर बने बेसन से क्या-क्या बना सकते हैं?

घर पर तैयार किए गए बेसन का इस्तेमाल कई तरह की रेसिपी बनाने में किया जा सकता है. इससे आप बेसन के लड्डू, बेसन की बर्फी, कढ़ी, चीला और पकौड़े बना सकते हैं. इसके अलावा प्याज के पकौड़े, ब्रेड पकौड़ा, पनीर पकौड़ा और बेसन से बनने वाली कई सब्जियां भी तैयार कर सकते हैं. अगर आपको कुरकुरे स्नैक्स पसंद हैं तो बेसन से चकली जैसी डिश भी बना सकते हैं.

ध्यान दें: घर पर बेसन बनाने के लिए चने की दाल का पूरी तरह सूखा होना जरूरी है. दाल में नमी रहने पर उसे पीसना मुश्किल हो सकता है और बेसन की क्वालिटी भी प्रभावित हो सकती है. इसलिए दाल को अच्छी तरह सुखाएं और बेसन को हमेशा साफ, सूखे कंटेनर में रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »