Bengali Radhaballabhi Recipe: नाश्ते में बनाएं बंगाल की कुरकुरी राधावल्लभी पूरी, स्वाद ऐसा कभी भूल नहीं पाएंगे

Bengali Radhaballabhi Recipe: बंगाल की राधावल्लभी पूरी अपने कुरकुरे स्वाद और मसालेदार दाल की स्टफिंग के लिए काफी पसंद की जाती है. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
बंगाल की फेमस राधावल्लभी पूरी रेसिपी (Photo-ITG) बंगाल की फेमस राधावल्लभी पूरी रेसिपी (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

Bengali Radhaballabhi Recipe: अगर आप रोज की पूरी से कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो बंगाल की मशहूर राधावल्लभी (राधावल्लवी) पूरी ट्राई कर सकते हैं. यह पूरी बाहर से कुरकुरी और अंदर से मसालेदार होती है. दाल की स्टफिंग से तैयार यह पूरी मसाला आलू, सब्जी या इमली की चटनी के साथ खाने में काफी टेस्टी लगती है. आज हम आपको घर पर बंगाल की कुरकुरी राधावल्लभी पूरी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप किसी खास मौके पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Advertisement

राधावल्लभी पूरी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

स्टफिंग के लिए 
1 कप अरहर की दाल
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच हींग
1 छोटा चम्मच सौंफ
1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
1 छोटा चम्मच काला जीरा
स्वादानुसार नमक
स्वादानुसार चीनी
2 बड़े चम्मच तेल

पूरी के लिए
1 कप आटा
स्वादानुसार नमक
स्वादानुसार चीनी
जरूरत के अनुसार हल्का गर्म पानी
पूरी तलने के लिए तेल

राधावल्लभी पूरी बनाते कैसे हैं?

  1. राधावल्लभी पूरी बनाने के लिए सबसे पहले अरहर की दाल को अच्छी तरह साफ करके धो लें. अब इसमें हींग और सौंफ डालकर पीस लें. दाल को बहुत ज्यादा पतला न पीसें.
  2. अब एक पैन में दो बड़े चम्मच तेल गर्म करें. इसमें काला जीरा और अदरक का पेस्ट डालकर कुछ सेकेंड भूनें. इसके बाद दाल का पेस्ट डालें. इसमें नमक, चीनी और लाल मिर्च पाउडर डालकर कम गैस पर पकाएं.
  3. दाल को लगातार चलाते रहें, ताकि यह पैन में चिपके नहीं. जब दाल का सारा पानी सूख जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें. इसे थोड़ा ठंडा होने दें.
  4. अब पूरी का आटा तैयार करने के लिए एक बड़े बर्तन में आटा लें और इसमें नमक और थोड़ी सी चीनी डालें. अब धीरे-धीरे हल्का गर्म पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटे को लगभग 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  5. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. हर लोई को हथेली से थोड़ा चपटा करें और बीच में तैयार दाल की भरावन रखें. किनारों को अच्छी तरह बंद करके इसे हल्के हाथ से बेल लें.
  6. एक कड़ाही में तेल गर्म करें और पूरियों को एक-एक करके सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. तैयार राधावल्लभी पूरियों को निकालकर एक्स्ट्रा तेल सोखने के लिए प्लेट में रखें.
  7. गरमा-गरम राधावल्लभी पूरी को मसाला आलू, सब्जी या इमली की चटनी के साथ सर्व करें. बंगाल की यह खास पूरी नाश्ते से लेकर लंच तक के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »