How To Get Thick Malai: पतले दूध पर भी जमेगी 'पराठे' जैसी मोटी मलाई! बस उबालते वक्त याद रखें ये 4 ट्रिक्स; भरपूर निकलेगा देसी घी

How To Get Thick Malai: अगर दूध पर मोटी मलाई नहीं जमती तो इसकी वजह सिर्फ दूध नहीं, बल्कि उसे उबालने और ठंडा करने का तरीका भी हो सकता है. आज हम आपको 4 आसान किचन टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से कम या पतले दूध से भी हर बार भरपूर और मोटी मलाई जमा सकते हैं.

Advertisement
दूध के ऊपर मलाई जमाने के लिए हमेशा दूध धीमी आंच पर उबालें. (Photo: ITG) दूध के ऊपर मलाई जमाने के लिए हमेशा दूध धीमी आंच पर उबालें. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST

How To Get Thick Malai: घरों में रोजाना दूध आता है. दूध ना सिर्फ पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि उससे निकलने वाली मलाई भी लोगों के बहुत काम आती है. मलाई से घर का शुद्ध देसी घी निकाला जाता है, जो खाने का स्वाद दोगुना कर देता है. लेकिन घर का घी निकालने में सबसे बड़ी समस्या ये आती है कि दूध पर मलाई मोटी नहीं जम पाती है. घर में आए दूध से कभी भी मोटी और भरपूर मलाई नहीं जमती, जिसकी वजह लोग अक्सर दूध को मानते हैं. 

लोग मोटी मलाई न जमने का दोष दूध पर डाल देते हैं, लेकिन हर बार ऐसा करना जरूरी नहीं होता है. कई बार इसकी वजह दूध नहीं, बल्कि उसे उबालने और ठंडा करने का आपका तरीका होता है. छोटी-छोटी गलतियों के कारण अच्छी मलाई बनने से पहले ही उसका टेक्शचर खराब हो जाता है. अगर आप भी कम दूध से ज्यादा मलाई निकालना चाहते हैं, जिससे घर का मक्खन, घी या मलाईदार मिठाइयां आसानी से बन सकें, तो बस दूध उबालने और स्टोर करने के कुछ आसान ट्रिक्स जरूरी होंगे. आज हम आपको 4 ऐसे आसान और असरदार टिप्स देने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप कम या पतले दूध से भी हर बार पराठे जैसी मोटी मलाई जमा सकते हैं.

1. दूध हमेशा धीमी आंच पर उबालें: ज्यादातर लोग दूध को तेज आंच पर उबालकर गैस बंद कर देते हैं. अगर आप ऐसा करते हैं, तो मोटी मलाई जमना बहुत मुश्किल हो जाता है. क्योंकि तेज आंच पर दूध उबालने से मलाई अच्छी तरह ऊपर नहीं आ पाती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं पतले दूध पर भी मोटी मलाई जमे तो उसे धीमी आंच पर उबालें. इसके साथ ही दूध में उबाल आने के बाद भी उसे 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. इससे दूध की मलाई ऊपर अच्छी तरह इकट्ठा हो जाती है.

Advertisement

2. सही बर्तन का करें इस्तेमाल: मोटी मलाई जमाने के लिए दूध उबालने वाले बर्तन का भी बहुत बड़ा हाथ होता है. दूध उबालने के लिए हमेशा मोटे तले वाला बर्तन चुनें. इससे दूध नीचे लगने का खतरा कम रहता है और गर्मी भी बराबर मिलती है. साथ ही बर्तन में थोड़ा खाली हिस्सा जरूर रखें, ताकि दूध उफनकर बर्तन से बाहर ना निकले.

3. दूध को ढककर नहीं, खुला ठंडा करें: दूध उबलने के बाद लोग उसे तुरंत ढक्कन लगाकर रख देते हैं और सोचते हैं कि इससे मलाई मोटी जमेगी. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. पहले उसे नॉर्मल टेंपरेचर पर खुला या हल्की जाली से ढककर ठंडा होने दें. इससे भाप आसानी से निकल जाती है और मलाई अच्छी तरह जमने लगती है.

4. फ्रिज में रखने के बाद दूध को बिल्कुल न हिलाएं: जब दूध पूरी तरह ठंडा हो जाए, तब उसे फ्रिज में रख दें. कोशिश करें कि कम से कम 8 से 9 घंटे तक उसे बिना हिलाए रखा जाए. अगर बीच-बीच में दूध हिलाया गया, तो मलाई की मोटी परत बनने में दिक्कत आ सकती है.

Advertisement

मलाई निकालते समय भी रखना होता है ध्यान
मलाई निकालने के लिए लोग अक्सर उसे चम्मच से खुरचते हैं, लेकिन ऐसा ना करें. खुरचने की बजाय पहले किनारों को हल्के से चाकू की मदद से अलग करें. इसके बाद धीरे-धीरे मलाई निकालें. इससे मलाई फटेगी नहीं और मोटी परत आसानी से निकल आएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »