How To Get Thick Malai: दूध पर नहीं जमती मोटी मलाई? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, कुछ ही दिन में भर जाएगा पूरा कटोरा!

How To Get Thick Malai: दूध उबालने के बाद भी उसके ऊपर मोटी मलाई नहीं जमती और आपको लगता है कि दूध में पानी मिला है? ऐसा हर बार दूध की क्वालिटी की वजह से नहीं होता. दूध में फैट की मात्रा, उसे उबालने का तरीका और ठंडा करने का सही तरीका भी मलाई पर असर डालते हैं. जानें दूध को किस तरह उबालना चाहिए, मोटी मलाई के लिए कौन-सा दूध चुनना सही होता है और ठंडा करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Advertisement
मलाई जमाने के लिए दूध के सही ढंग से कढ़ाना और ठंडा करना बहुत जरूरी है. (Photo: ITG) मलाई जमाने के लिए दूध के सही ढंग से कढ़ाना और ठंडा करना बहुत जरूरी है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:22 AM IST

How To Get Thick Malai: कई लोगों को दूध के ऊपर जमी मोटी मलाई खाना पसंद होता है. कोई इससे घर पर देसी घी बनाता है, तो कोई मलाई को पराठे या रोटी के साथ खाना पसंद करता है. लेकिन कई बार दूध उबालने के बाद भी ऊपर मलाई की मोटी लेयर नहीं जमती. इसकी वजह लोग सीधा दूध की क्वालिटी को मान लेते हैं. वो समझते हैं कि दूध में पानी मिला होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर बार मोटी मलाई ना जमने का कारण सिर्फ और सिर्फ दूध की क्वालिटी नहीं होती है. 

अगर आपके घर पर भी दूध के ऊपर मोटी मलाई नहीं जमती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. दूध में मलाई जमने का कनेक्शन सिर्फ उसकी क्वालिटी से नहीं, बल्कि उसे उबालने के तरीके से, फैट की मात्रा और ठंडा करने के तरीके से भी होता है. ऐसे में कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप दूध के ऊपर अच्छी मलाई जमा सकते हैं. चलिए जानते हैं दूध पर मोटी मलाई जमाने का आसान तरीका.

दूध उबालते समय न करें ये गलती
अगर आप चाहती हैं कि दूध के ऊपर अच्छी मलाई जमे, तो सबसे पहले आपको अपना दूध उबालने का तरीका सही करने की जरूरत है. इसके लिए एक साफ और गहरा बर्तन लें, ताकि दूध उबलने पर बाहर न गिरे. अब दूध को मध्यम आंच पर गर्म करें. बीच-बीच में चम्मच से चलाती रहें, जिससे दूध बर्तन की तली में न चिपके.

Advertisement

जब दूध में अच्छी तरह उबाल आ जाए, तो गैस की आंच धीमी कर दें. इसके बाद दूध को कुछ देर हल्का उबलने दें. इसे लगातार तेज आंच पर उबालने की जरूरत नहीं है.  

मोटी मलाई के लिए दूध खरीदते समय रखें ध्यान
दूध के ऊपर कितनी मलाई जमेगी, ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि उसमें फैट कितना है. अगर दूध में फैट कम है, तो उससे निकलने वाली मलाई भी कम हो सकती है. वहीं, फुल क्रीम दूध में आमतौर पर ज्यादा मलाई मिलती है.

इसलिए अगर आपको दूध पर मोटी मलाई जमाना चाहते हैं, तो दूध खरीदते समय उसकी फैट की मात्रा जरूर देखें. सिर्फ दूध को ज्यादा देर तक उबालने से मोटी मलाई जमने की गारंटी नहीं होती. 

दूध को ठंडा करने का ये तरीका आएगा काम
दूध उबालने के बाद उसे ठंडा करना भी उतना ही जरूरी है. कई बार लोग दूध को बार-बार चम्मच से चलाते रहते हैं या मलाई जमने के दौरान उसे हिलाते हैं. ऐसा करने से ऊपर बन रही मलाई की लेयर टूट सकती है.

Advertisement

इसलिए दूध उबलने के बाद बर्तन को ऐसी जगह पर रखें, जहां वो बार-बार ना हिले. उसे धूल-मिट्टी से बचाने के लिए साफ ढक्कन से ढक दें. दूध को ठंडा होने दें और इस दौरान उसे बार-बार न हिलाएं. इससे मोटी मलाई जमने में मदद मिलती है.

मलाई जमने के बाद दूध को ऐसे रखें
दूध ठंडा होने के बाद उसे ज्यादा देर तक रूम टेंपरेचर पर न छोड़ें. गर्म मौसम में दूध जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए दूध को सुरक्षित तरीके से ठंडा करके समय पर फ्रिज में रख दें.

अगर आप चाहते हैं कि मलाई मोटी और अच्छी जमे, तो दूध को बार-बार निकालकर हिलाने या चम्मच चलाने से बचें. साथ ही, फ्रिज में दूध को साफ बर्तन में रखें और उसे समय पर इस्तेमाल करें.

दूध में मलाई जमाने के लिए याद रखें ये 5 बातें

  • फुल क्रीम दूध चुनें: इसमें आमतौर पर फैट ज्यादा होता है, इसलिए मलाई भी ज्यादा जम सकती है.
  • साफ और गहरा बर्तन लें: इससे दूध को उबालना आसान होगा और उसके बाहर गिरने का खतरा कम रहेगा.
  • उबाल आने के बाद आंच धीमी करें: दूध को कुछ देर हल्का उबलने दें.
  • दूध को बार-बार न हिलाएं: ठंडा होते समय उसकी सतह पर मलाई की परत बनने दें.
  • दूध को समय पर फ्रिज में रखें: उसे लंबे समय तक बाहर छोड़ने से बचें, ताकि दूध खराब होने का खतरा कम हो.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »