Lauki Handvo Chilla Recipe: अगर आप रोजाना पोहा, पराठा या उपमा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी हांडवो चीला आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. हांडवो एक पारंपरिक गुजराती डिश है, जिसे चावल, दाल, दही और सब्जियों से तैयार किया जाता है. इसका स्वाद लाजवाब होता है और यह नाश्ते, शाम के स्नैक या हल्के डिनर के लिए एकदम परफेक्ट है.
लौकी से बना हांडवो चीला की खास बात यह है कि इसमें कई तरह की दालों और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह पौष्टिक भी बन जाता है. ऊपर से राई और करी पत्ते का तड़का इसका स्वाद और भी बढ़ा देता है. इसे हरी चटनी, अचार या दही के साथ परोसा जा सकता है.
1/2 कप कद्दूकस की हुई लौकी
1 कप चावल
1/2 कप लाल मसूर दाल
1/4 कप तूर दाल
1/4 कप हरा मूंग
1/2 कप दही
1 छोटा चम्मच अदरक
1/4 कप कद्दूकस की हुई गाजर
1 हरी मिर्च
1/4 कप शिमला मिर्च
1/2 बारीक कटा प्याज
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
2 बड़े चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच राई
1 टहनी करी पत्ता
नमक स्वादानुसार
लौकी खाने के फायदे
लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है. यह आसानी से पच जाती है और गर्मियों में पेट को ठंडक पहुंचाने का काम करती है. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने और एसिडिटी की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क