Adrak-Laung Chai Recipe: खूब पी ली इलायची की चाय! झमाझम बारिश में बनाकर पिएं अदरक-लौंग की स्पेशल चाय, तरला दलाल की आसान रेसिपी

Adrak-Laung Chai Recipe: अगर बारिश के मौसम में रोज-रोज इलायची वाली चाय पीकर बोर हो गए हैं, तो इस बार मशहूर शेफ तरला दलाल की बताई अदरक-लौंग की स्पेशल चाय ट्राई करें. इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये बारिश के साथ ही पकौड़ों का मजा भी दोगुना कर देगी.

Advertisement
अरदक-लौंग वाली चाय न केवल स्वादिष्ट लगती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहतरीन है. (Photo: ITG) अरदक-लौंग वाली चाय न केवल स्वादिष्ट लगती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहतरीन है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

Ginger Clove Tea Recipe: झमाझम बारिश, ठंडी हवाएं और हाथ में गरमा-गरम चाय का कप... इससे बेहतर कॉम्बिनेशन शायद ही कोई हो. ऐसे में ज्यादातर लोग बारिश पड़ते ही अपनी-अपनी रसोई में जाकर गैस जलाते हैं और मस्त इलायची-अरदक वाली चाय बनने रख देते हैं. अगर इस मॉनसून आप रोज की इलायची वाली चाय से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो अदरक और लौंग से बनी स्पेशल चाय आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.

अदरक की तेज खुशबू और लौंग का हल्का मसालेदार स्वाद इस चाय को न सिर्फ बेहद स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि बारिश के मौसम में शरीर को गर्माहट देने और गले को आराम पहुंचाने में भी मदद कर सकता है. खास बात ये है कि मशहूर शेफ तरला दलाल ने इस अदरक-लौंग चाय की आसान रेसिपी शेयर की थी, जिसे आप घर पर कुछ ही मिनटों में बनाकर बारिश का मजा दोगुना कर सकते हैं. इस चाय की एक-एक घूंट आपको अंदर तक गर्माहट देती है.

बारिश में क्यों है अदरक-लौंग की चाय खास?
मॉनसून में नमी बढ़ने के कारण सर्दी, गले में खराश और हल्की खांसी जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं. ऐसे में अदरक और लौंग से बनी गर्म चाय शरीर को आराम देने का काम कर सकती है. अदरक डाइजेशन में मदद करता है, जबकि लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर की इम्युनिटी को सपोर्ट कर सकते हैं. हालांकि, ये किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है.

Advertisement

अदरक-लौंग की चाय बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 2 कप पानी
  • 1 इंच ताजा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 4–5 लौंग
  • 2 इलायची (हल्का कुटी हुई)
  • दालचीनी का 1 छोटा टुकड़ा (वैकल्पिक)
  • 3 टीस्पून चाय पत्ती
  • ½ कप दूध
  • 2 टीस्पून चीनी (स्वादानुसार)
  • चाहें तो आखिर में ½ टीस्पून शहद (दूध वाली चाय में नहीं, बिना दूध वाली चाय में हल्का ठंडा होने पर)

ऐसे बनाएं अदरक-लौंग की स्पेशल चाय

1. एक पैन में 2 कप पानी डालकर उबाल लें.

2. पानी में उबाल आने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, लौंग, इलायची और दालचीनी डालें.

3. इन मसालों को 3 से 5 मिनट तक धीमी-मध्यम आंच पर अच्छी तरह उबलने दें, ताकि उनका स्वाद पानी में उतर जाए.

4. अब चाय पत्ती डालें और 2 मिनट तक और उबालें.

5. इसके बाद दूध और चीनी डालें. 2 मिनट तक हल्का उबाल आने दें. लेकिन ध्यान रखें चाय को बहुत देर तक नहीं उबालना है. ज्यादा देर तक उबालने से चाय का स्वाद कड़वा हो सकता है.

Advertisement

6. चाय को छानकर तुरंत गरमा-गरम सर्व करें.

इस चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए टिप्स

  • ज्यादा तीखा स्वाद पसंद है तो अदरक की मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं.
  • लौंग 4–5 से ज्यादा न डालें, वरना चाय कड़वी लग सकती है.
  • अगर हर्बल चाय पसंद है तो दूध छोड़कर सिर्फ मसालों के साथ भी ये चाय बना सकते हैं.
  • बिना दूध वाली चाय में हल्का ठंडा होने के बाद शहद मिलाया जा सकता है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »