High Protein Desi Foods: प्रोटीन के लिए महंगे सप्लीमेंट का चक्कर छोड़े! डाइट में शामिल करें ये 5 देसी चीजें

High Protein Desi Foods: आज हम आपको 5 ऐसे देसी फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप डेली डाइट में शामिल कर शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं. इन सभी चीजों की खास बात यह है कि ये आसानी से मिल जाती हैं और इन्हें डाइट में शामिल करना भी काफी आसान है.

Advertisement
प्रोटीन के लिए खाएं गांवों की ये 5 देसी चीजें (Photo-ITG) प्रोटीन के लिए खाएं गांवों की ये 5 देसी चीजें (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:32 PM IST

High Protein Desi Foods: आज के दोर में लोग हेल्दी और फिट रहने के लिए प्रोटीन से भरपूर डाइट लेना पसंद करते हैं. जिम जाने वाले लोग प्रोटीन पाउडर, शेक और प्रोटीन बार का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले गांवों में लोग बिना किसी महंगे सप्लीमेंट के अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल कर लेते थे.

उनकी रसोई में कई ऐसी चीजें थीं जो प्रोटीन का बेहतर सोर्स थीं और जिन्हें रोजाना की डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता था. आज हम आपको ऐसी ही कुछ देसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. ये चीजें खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ प्रोटीन का भी बेहतर सोर्स हैं.

Advertisement

सत्तू
सत्तू गांवों में लंबे समय से खाया जाता रहा है. इसे भुने हुए चने को पीसकर तैयार किया जाता है. गर्मियों में सत्तू को पानी, नमक और नींबू के साथ मिलाकर पिया जाता है. इसके अलावा इससे पराठे और कई तरह के व्यंजन भी बनाए जाते हैं. सत्तू को एक आसान और पेट भरने वाला देसी ऑप्शन माना जाता है, जिसे आप नाश्ते या दिन के किसी भी समय ले सकते हैं.

भुना चना
भुना चना गांवों का ऐसा स्नैक रहा है, जिसे लोग आसानी से साथ लेकर खेतों या काम पर जाते थे. इसे बिना किसी खास तैयारी के सीधे खाया जा सकता है. भुना चना प्रोटीन और फाइबर देता है, जिसकी वजह से इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस हो सकता है. शाम की हल्की भूख के लिए भी यह एक बेहतर स्नैक है.

Advertisement

अंकुरित मूंग
अंकुरित मूंग पुराने समय से ही घरों में खाई जाती रही है. इसे सलाद की तरह प्याज, नींबू और हल्के मसालों के साथ खाया जा सकता है. आप चाहें तो इसे हल्का पकाकर भी खा सकते हैं. अंकुरित मूंग में प्रोटीन के साथ कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, इसलिए इसे संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

मूंगफली
मूंगफली भले ही देखने में छोटी हो लेकिन यह काफी पौष्टिक होती है. गांवों में इसे भूनकर या उबालकर खाया जाता था. इसके अलावा मूंगफली की चटनी और गुड़ के साथ बनी चीजें भी काफी लोकप्रिय रही हैं. मूंगफली में प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट भी होता है. हालांकि, इसे खाते समय मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि इसमें कैलोरी भी काफी होती है.

दही
भारतीय खाने में दही का इस्तेमाल काफी पुराने समय से होता आया है. गांवों में घर पर जमाई गई गाढ़ी दही को रोटी, चावल या पराठे के साथ खाया जाता था. दही में प्रोटीन होने के साथ-साथ कैल्शियम भी पाया जाता है. इसे आप आसानी खाने के साथ या हल्के स्नैक के तौर पर डाइट में शामिल कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »