Dahi Upma Recipe: तपती गर्मी में नाश्ते में बनाएं दही उपमा? सेहत रहेगी बेहतर और खाने में है लाजवाब

Dahi Upma Recipe: अगर आप गर्मियों में सुबह के नाश्ते में हल्का और जल्दी बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो दही उपमा जरूर ट्राई करें. यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है और इसे बनाना भी काफी आसान है. आज हम आपको दही-उपमा की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
साधारण उपमा खाकर हो गए हैं बोर? इस आसान तरीके से बनाएं दही उपमा, हर कोई पूछेगा रेसिपी (Photo- ITG) साधारण उपमा खाकर हो गए हैं बोर? इस आसान तरीके से बनाएं दही उपमा, हर कोई पूछेगा रेसिपी (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:31 AM IST

Dahi Upma Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का, हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो दही उपमा एक बेहतरीन ऑप्शन है. खासकर गर्मियों में यह डिश काफी सुकून देती है और पेट के लिए भी हल्की होती है. भुनी हुई सूजी और दही से बनने वाला यह नाश्ता जल्दी तैयार हो जाता है और आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखता है.

Advertisement

आज हम आपको घर पर हेल्दी और टेस्टी दही उपमा बनाने का आसान तरीका बताएंगे जिससे आप इसे मिनटों में आसानी से बना सकेंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि बच्चों से लेकर बड़ों सभी इसे मांग-मांगकर खाएंगे.


दही उपमा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

 1 कप सूजी
1 कप गाढ़ा दही
½ कप पानी
1 छोटा प्याज
1–2 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच जीरा
8–10 करी पत्ते
1 बड़ा चम्मच तेल या घी
नमक स्वादानुसार
1 कप कटी हुई सब्जियां
1 बड़ा चम्मच मूंगफली 
हरा धनिया


दही उपमा बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले सूजी को मीडियम गैस पर सूखा भून लें, जब तक उसमें हल्की खुशबू न आने लगे.
  2. एक बाउल में दही, पानी और नमक डालकर अच्छे से फेंट लें और अलग रख दें.
  3. अब एक पैन में तेल या घी गर्म करें. इसमें राई डालें और चटकने दें. फिर जीरा, करी पत्ते, मूंगफली और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.
  4. इसके बाद कटा हुआ प्याज डालकर नरम होने तक पकाएं. फिर गाजर, शिमला मिर्च और बीन्स जैसी कटी हुई सब्जियां डालकर 2–3 मिनट तक पकाएं.
  5. अब गैस को कम करें और दही वाला मिश्रण डालकर लगातार चलाते रहें.
  6. फिर भुनी हुई सूजी डालें और लगातार चलाएं, ताकि गाठें न पड़ें. स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें. ढककर 3–5 मिनट तक पकाएं, जब तक उपमा नरम और फूला हुआ न हो जाए.
  7. अंत में हरा धनिया डालकर सजाएं और गरमा-गरम परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement